MP Cabinet Decision: कैबिनेट ने पीएम सिंचाई योजना समेत 5 योजनाओं के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इसके साथ ही उड़द की फसल का उत्पादन करने वाले किसानों को 600 रुपये बोनस देने का ऐलान किया गया है.
MP News: बैठक के बाद लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कई विषयों पर विकास आधारित बातों पर चर्चा हुई.