Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कांकेर पुलिस के सामने खूंखार एलओएस महिला नक्सली कमांडर सहित चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. एलओएस महिला नक्सली कमांडर पर 2010 में 27 जवानों की हत्या का मामला दर्ज है. नक्सलियों के आत्मसमर्पण से कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.
Chhattisgarh News: मुठभेड़ में अभी तक 3 वर्दीधारी और हथियार बंद महिला नक्सलियों के शव को बरामद किया गया है, मौके से भारी मात्रा में हथियार सहित नक्सल सामग्री भी बरामद हुआ है, सभी जवान सुरक्षित है. सर्च अभियान जारी है. विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जाएगी.
Chhattisgarh News: 15 सालो की मांग के बाद भी जब किसी ने नहीं सुना तो ग्रामीणों ने खुद ही कुल्हाड़ी उठा ली. तीन गांव खड़का, भुरका और जलहुर के ग्रामीणों ने ठान लिया कि वह खुद के लिए पुल तैयार करेंगे. सभी ने मिलकर बांस-बल्लियों का इंतजाम किया और श्रमदान कर कच्चा पुल तैयार किया.
Chhattisgarh News: अनुसूचित जाति जनजाति के आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के सुझाव का अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष समिति विरोध कर रही है इसी को लेकर आज भारत बंद का ऐलान किया गया है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी आज सुबह से ही सड़को पर आकर जिले को बंद कराने में जुटे है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं दंतेवाड़ा के किरंदुल और कांकेर में बारिश का कहर लगातार जारी है, घरों-दुकानों में पानी भर गया है, लोगों को अपना मकान छोड़कर जाना पड़ता है.
Chhatisgarh News: नक्सली अपने सुरक्षित ठिकाने पर प्रयोगशाला यानी लैब बनाये हुए थे, जिसे जवानों ने ध्वस्त कर दिया. साथ ही लैब के सामानों को अपने साथ ले आए. नक्सलियों के लैब से भारी मात्रा में प्रयोगशाला में उपयोग होने वाले सामान बरामद हुआ हैं.
CG News: दीपक बैज ने कहा कि सरकार बुरी तरह डरी हुई है. इनडायरेक्ट चुनाव होते तो भाजपा चुनाव हार जाएगी. इसी डर से यह लोग डायरेक्ट चुनाव कराने की बात कर रहे हैं.
Chhattisgarh News: स्कोर्पियो में कुल 5 लोग सवार थे. स्कोर्पियो में सवार एक युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा था. जिसमें साफ दिखाई पड़ रहा है कि ओवर टेक करने के दौरान सामने से आ रही अज्ञात ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. यह पूरी घटना मोबाइल के कैमरे में कैद हो गई.
Chhattisgarh News: कांकेर जिले के पखांजूर में 6 साल का बच्चा इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. लोग बच्चे के चमत्कारी तेल से दर्दकारक बीमारियों के ठीक होने का दावा कर रहे हैं. बच्चे के दिए तेल से सुबह शाम मालिश करने से लोगों का दर्द दूर हो रहा है. जिसके चलते दूर-दूर से लोग पखांजूर पहुंच रहे हैं.
Chhattisgarh News: कांकेर जिले के नरहरपुर थाना अंतर्गत थाना बोडी में आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 4 ग्रामीण घायल हो गए. घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहरपुर में इलाज जारी है.