हूती विद्रोही पिछले एक साल से इजरायल से जुड़े व्यापारिक जहाजों पर लगातार हमला कर रहे हैं. अक्टूबर 2023 में इजरायल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से हूतियों ने मिसाइलों और ड्रोन का उपयोग कर 80 से अधिक व्यापारिक जहाजों पर हमले किए हैं.
नमाज के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दुनियाभर के मुसलमानों से एकजुट होने की अपील की.
इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को मारने के बाद यह दूसरा बड़ा हमला बताया जा रहा है, जिसमें हाशिम सफीद्दीन को निशाना बनाया गया.
इजरायल की नेशनल सिक्योरिटी कैबिनेट ने इस ऑपरेशन को हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग का चौथा चरण बताया है. इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के लगभग 30 गांवों को तुरंत खाली करने का अल्टीमेटम जारी किया है.
Mahmoud Ahmadinejad: महमूद अहमदीनेजाद ने कहा कि मोसाद ने पिछले 10 सालों में ईरान के कई सरकारी विभागों में घुसपैठ की है, इस हद तक कि देश के सभी शीर्ष अधिकारियों को अपनी जान का डर होना चाहिए.
कैट्ज़ ने गुटेरेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उन आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं, जो इजरायल पर हमले कर रहे हैं. उन्होंने गुटेरेस पर 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए हत्याकांड की निंदा न करने का भी आरोप लगाया.
Israel-Iran War: हाल के संघर्ष ने ईरान की तेल आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान की आशंकाओं को जन्म दिया है. ऐसे में, यदि ईरान के साथ तनाव और बढ़ता है, तो कच्चे तेल की कीमतों में और भी तेजी आने की संभावना है.
Blast On Israeli Embassy: इस घटना की जानकारी देते हुए कोपेनहेगन पुलिस ने कहा, 'इन धमाकों में कोई घायल नहीं हुआ है, हम मामले की जांच कर रहे हैं.' हालांकि, इजरायली दूतावास की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
अब्बास अराकची ने ये भी कहा कि उन्होंने जो किया, उससे जायोनी शासन (इजरायल) का निश्चित रूप से इस क्षेत्र में गाजा और फिर लेबनान में कोई भविष्य नहीं होगा और इससे किसी भी तरह से शांति नहीं होगी.
Israel Attack On Lebanon: इसी बीच लेबनान में रेडियो सिस्टम हैक होने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि अचानक वहां के रेडियो नेटवर्क पर इजरायल का संदेश सुनाई देने लगा, जिसमें लोगों को रिहायशी इलाके खाली करके सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है.