Sambhal Jama Masjid: होली को लेकर संभल में प्रशासन ने खास तैयारियां की है. संभल में आज रंगभरी एकादशी के अवसर पर शहर में चौपाई जुलूस निकाला गया. इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा देखने को मिली. कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच यह जुलूस संभल शाही जमा मस्जिद के रास्ते से होते हुए गुजरी.
होली के दौरान वृंदावन में उत्सव होता है और लाखों श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने आते हैं. इसके साथ ही, रंग भरनी एकादशी जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर सड़कों पर अनगिनत लोग इकट्ठा होते हैं. इस भारी भीड़ के बीच, महाराज की पदयात्रा को स्थगित करने का यह निर्णय उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए लिया गया.
होलिका दहन और भक्त प्रहलाद की कहानी बहुत प्राचीन है. होलिका दहन क्यों होता है और प्रहलाद की भक्ति से कैसे सत्य की जीत हुई. सारी कहानी जानिए.
अब हिरण्यकश्यप हर बार असफल होकर और भी तैश में आ गया था. एक दिन उसने प्रह्लाद को सभा में बुलाया और उसे खंभे से बांधकर मारने की योजना बनाई. लेकिन क्या हुआ? भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लिया और उस खंभे को फाड़कर हिरण्यकश्यप का वध किया.
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन मनाया जाता है. इस दिन शाम को प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है.
होली का त्यौहार है. ऐसे में बाजारों में अलग-अलग प्रकार के गुलाल आपको देखने को मिलेंगे और कुछ गुलाल ऐसे होते हैं, जो शरीर पर बुरी तरह साइड इफेक्ट डालते हैं. लेकिन ग्वालियर में स्थित मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी आदर्श गौशाला में ऐसे हर्बल गुलाल तैयार किए जा रहे हैं, जो इन दिनों चर्चाओं में है. सबसे खास बात यह है कि आदर्श गौशाला में गाय के गोबर की भस्म से हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है. जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. लोग इसे खरीदने के लिए साथ ही इसकी खासियत जानने के लिए पहुंच रहे हैं.
रंगों के त्यौहार होली का उत्साह पूरे देश के साथ महाकाल नगरी उज्जैन में भी है. महाकाल धाम के नाम से विश्वविख्यात यह धरती भगवान श्री कृष्ण की शिक्षास्थली भी है. गुरु संदीपनी के आश्रम स्थल पर आज नन्हें मुन्ने बच्चों ने जमकर होली खेली. विस्तार न्यूज़ पर एक झलक में देखिये! उज्जैन में होली का यह जश्न...