MP News: जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि कई इलाकों में नकली या निम्न गुणवत्ता वाले बीजों के कारण अंकुरण ही नहीं हुआ. किसानों ने शिकायत की कि बोवनी के बाद फसल जमीन से निकली ही नहीं, जिससे उन्हें दोबारा बुवाई करनी पड़ी.
यूरिया और खाद की कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रही है..अगर आप भी खुले बाजार से यूरिया या खाद खरीद रहे हैं तो सतर्क हो जाएं... हो सकता है कि आपको महंगे दामों पर नकली खाद थमा दिया जाए...क्योंकि मध्य प्रदेश के बालाघाट में कृषि विभाग ऐसी ही नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश कर चुका है...कैसे होता ये पूरा खेल..विस्तार से देखिए किसानों को सतर्क करने वाली हमारी ये रिपोर्ट...