Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ योगाभ्यास किया.
Lok Sabha Election 2024: 16 मार्च को लगी आचार संहिता के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय(CM Vishnu deo Sai) ने पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान 71 दिनों में 133 सभाओं को संबोधित किया है.
Chhattisgarh News: विष्णु देव साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की भी इच्छा थी कि इस तरह का चिंतन शिविर मंत्रिमंडल के सदस्यों का हो और इसका आयोजन यहां पर हुआ है. इसमें दो दिन में कुल दस से बारह सत्र होंगे और सभी सत्र में अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान देने के लिए देश के विद्वानजन यहां पर आ रहे हैं.
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान(आईआईएम) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ किया. चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री साय सहित डिप्टी सीएम अरुण साव व डिप्टी सीएम विजय शर्मा व मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी हिस्सा ले रहे हैं. प्रथम सत्र को नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने संबोधित किया.
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय(CM Vishnu deo Sai) को अपने बीच पाकर पीड़ित परिवार के लोग भावुक हो गए और एक-एक कर अपने दुख को साझा किया.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के बाद अब विष्णुदेव साय की सरकार महतारी सदन योजना लाने जा रही है. महिलाओं को उनके गांव में ही कामकाज मिले, इसके लिए प्रदेश में महतारी सदन बनाए जाएंगे. सरकार का दावा है कि महतारी सदन के जरिए महिलाओं को रोजगार मिलेगा.
Chhattisgarh News: सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर जारी वीडियो संदेश में कहा है कि, प्रिय छत्तीसगढ़ वासियों. विगत कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में भारी वृद्धि हुई है. झुलसाने वाली गर्म हवाओं के थपेड़े चल रहे हैं. जिसके चलते गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें.
Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय ने आज झारखंड में 3 जनसभाओं को संबोधित किया. उन्होंने साहिबगंज जिले के बरहेट, पाकुड़ जिले के अमरापाड़ा और दुमका जिले के शिकारीपाड़ा में सभा कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे.
Chhattisgarh News: प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने विस्फोटक और ज्वलनशील सामग्रियों का उत्पादन या प्रयोग करने वाले उद्योगों की विशेष सुरक्षा जांच करने के निर्देश दिए हैं. मंत्री देवांगन ने श्रम विभाग के सचिव को उद्योगों में सुरक्षा मापदंड सुनिश्चित कर जानलेवा हादसों में कमी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं.
Chhattisgarh: विधायक कवासी लखमा ने कहा कि हमारे शासनकाल में तेंदूपत्ता संग्रहकों को नगद भुगतान किया गया था. उन्होंने कहा है कि अगर तेंदुपत्ता की राशि के नगद भुगतान को लेकर सरकार जल्द कोई निर्णय नहीं लेती है, तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा.