Chhattisgarh:नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन में सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाक़ात की. जिसमें रायपुर एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ान को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने हरी झंडी दी. वहीं बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाईट लैंडिंग की सुविधा शुरू होगी.
CG News: CM विष्णुदेव साय आज दिल्ली रवाना हुए. दिल्ली के भरतमंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इससे पहले सीएम साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए को अच्छी सफलता मिल रही है.
CG News: गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ चर्चाओं में हैं. विक्रांत मेसी की इस फिल्म की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कर चुके हैं. इसी बीच सीएम विष्णु देव साय ने भी फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात कही है.
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
CG News: छत्तीसगढ़ को बाघों के संरक्षण और संवर्धन के लिए ‘गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व‘ के रूप में एक नया टायगर रिजर्व मिल गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव को धन्यवाद दिया है.
CG News: सीएम विष्णु देव साय 18 नवंबर की शाम बस्तर जिले के सेड़वा कैंप पहुंचे. बस्तरिया बटालियन के इस कैंप में सीएम साय ने जवानों के साथ ही रात बिताई. जवानों के कैंप में रात बिताने वाले विष्णुदेव साय पहले सीएम हैं.
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने चित्रकोट पहुंचने पर बस्तरिया अंदाज में स्वागत हुआ. उनके स्वागत में जनजातीय लोक नर्तक दलों ने आकर्षक प्रस्तुति दी.
CG News: बस्तर विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन के बाद हुई पहली बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. इस बैठक में पिछले कामों की समीक्षा हुई. सीएम ने कहा कि सरकार के योजनाओं के लिए संसाधनों की कोई कमी ना हो. बस्तर में शांति स्थापित करने के लिए सरकार वचन बद्ध है.
CG News: बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने निशाना साधा था, उन्होंने इसे सरकार का पिकनिक कहा था. इस पर पलटवार करते हुए सीएम विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने एक्स पोस्ट कर दीपक बैज पर पलटवार किया है.
CG News: छत्तीसगढ़ लगातार नया-नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. इसी कड़ी में माइनिंग ग्रोथ में छत्तीसगढ़ ने झारखंड और उत्तराखंड को पीछे छोड़ दिया है. इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है.