Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सभी जिलों के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त कर दिए गए हैं. प्रदेश में चल रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन के लिए प्रभारी सचिव को नियुक्त किया गया है.
उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा और समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गोंड आए हैं. दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात की और उन्हें आमंत्रण पत्र, गंगा जल और कुंभ का प्रतीक चिन्ह सौंप कर उन्हें महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अब लोगों को अपने सपने के घर के लिए परेशानी नहीं होगी. CM विष्णु देव साय ने सोमवार को 'सभी के लिए आवास' की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभांरभ किया.
Surguja: CM विष्णु देव साय आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे. उनके दौरे से पहले सरगुजा पुलिस ने मनेंद्रगढ़ और बनारस मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बैन कर दी है.
Raipur: CM विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के नए भवन का लोकार्पण किया. साथ ही इंस्टीट्यूट में आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी को भी संबोधित किया.
CG News:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर चर्चा की. साथ ही बस्तर ओलंपिक और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया.
CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से ठीक पहले बुधवार को CM विष्णु देव साय ने नक्सल मामले को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने आगामी रणनीति को लेकर रोड मैप तैयार किया.
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. यहां गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अहम मीटिंग करेंगे. इस मीटिंग में CM साय नक्सल उन्मूलन अभियान की जानकारी देंगे.
CG News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 10वीं बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर आयोजित की जाएंगी. वहीं केन्द्रीकृत परीक्षा लिये जाने के लिए शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए गए है. पिछले दिनों साय कैबिनेट ने कक्षा 5वीं और 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा लिये जाने का निर्णय लिया था.
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ में महतारी वंदन योजना कि 10वीं किस्त जारी की है. जिसके तहत 70 लाख महिलाओं के खाते में 652 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि का ट्रांसफर किया गया है.