CG News: छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने सरेंडर नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को बड़ी सौगात दी है. सीएम साय ने 2500 नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी कर दी है.
CG News: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 10 दिनों से सुरक्षाबलों के जवान एंटी नक्सल अभियान चला रहे हैं. इस बीच तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने आदिवासियों की जान लेने का आरोप लगाया है. उनके इस बयान की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ी निंदा की है.
CG News: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने आंदोलनरत सहायक शिक्षकों के समायोजन की मांग को पूरा किया. कैबिनेट के इस फैसले पर एक तरफ जहां सहायक शिक्षकों ने सरकार को धन्यवाद दिया तो वहीं विपक्ष ने तंज कसा है.
Chhattisgarh: CM विष्णु देव साय ने UPSC मेंस क्लियर करने वाले छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की.जिसमें UPSC मेंस क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों को 1 लाख रुपए की सौगात दी जाएगी. सीएम साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है.
Vistaar Sthapana Utsav: विस्तार न्यूज़ के एक साल पूरा होने पर राजधानी रायपुर में 28 अप्रैल को बेबीलोन इंटरनेशनल (Hotel Babylon International) में विस्तार स्थापना उत्सव मनाया जाएगा. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के CM साय समेत कई दिग्गज शामिल होंगे.
CG News: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत अजीबो-गरीब मांग वाले आवेदन भी मिल रहे हैं. इसी बीच बिलासपुर जिले के तखतपुर में एक गांव की महिला कोटवार ने सुशासन तिहार में आवेदन देकर सरकार से स्कूटी की मांग की है.
CG News: मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर गए CM विष्णु देव साय बीच में अपना दौरा रद्द करके कल सुबह रायपुर वापस आ जाएंगे. सीएम साय पहलगाम (Pahalgam) आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.
Chhattisgarh: CM विष्णु देव साय आज से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं, जहां सीएम साय वस्त्र एवं इस्पात उद्योग के दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजनों में शिरकत करेंगे. जिसमें छत्तीसगढ़ में उद्योग और कंपनियों के इनवेस्टमेंट को लेकर बात की जाएगी.
CG News: CM विष्णु देव साय (CM Vishnudeo Sai) ने आज नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की. मुख्यमंत्री के साथ गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार 24 अप्रैल से प्रदेश के 1460 ग्राम पंचायतों में 'अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र' शुरू करेगी. केंद्र की अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र के तहत ग्रामीणों को एक छत के नीचे सभी प्रकार के डिजिटल सुविधा मिलेगी.