मुख्य सचिव जैन ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. केंद्र प्रवर्तित योजनाओं और निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए.
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के बाद रिपोर्ट तैयार हुई है. मुख्य सचिव अनुराग जैन दो बार कामकाज का बहुस्तरीय आकलन करा चुके हैं.
मुख्य सचिव जैन ने कहा कि केंद्रीय बजट के अनुरूप प्रदेश में सिटी इकोनॉमिक रीजन, डेडीकेटेड केमिकल और पेट्रोकेमिकल पार्क, मेगा टेक्सटाइल पार्क सहित अन्य परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजे जाएं. उन्होंने आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के लिए प्रस्ताव भेजे जाने पर सराहना भी की.