Bilaspur: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वतखोरी के एक पुराने मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए हेड कांस्टेबल जितेंद्र साहू को दोषमुक्त कर दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि अभियोजन पक्ष रिश्वत की मांग को संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह विफल रहा है.
Bijapur: बीजापुर में इंद्रावती नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 4 लोग तेज बहाव में बह गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई है. घटना के 18 घंटे बाद मां-बेटी के शवों को रेस्क्यू टीम ने खोज लिया है, जबकि पिता और एक बच्चे की तलाश अब भी जारी है.
Republic Day: बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा की नौवीं की छात्रा हेमाद्री चौधरी को उनके साहस के लिए गणतंत्र दिवस पर राज्य वीरता सम्मान दिया जाएगा. हेमाद्री ने तालाब में डूबते बच्चे की जान बचाई थी.
Balodabazar: बलौदाबाजार के बकुलाही गांव स्थित स्पंज आयरन प्लांट के किलन में सुबह 9:30 बजे जोरदार ब्लास्ट हुआ. ये ब्लास्ट किलन में कोयला जलाकर घुमाने के दौरान हुआ. इस हादसे में अबतक 6 लोगों की मौत हो गई है.
Surajpur: सूरजपुर जिले से हसदेव बचाने के लिए चल रहे आंदोलन में शामिल होने वाले स्टूडेंट के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर स्कूल के प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है.
Kanker: कांकेर के नेशनल हाईवे 30 में दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में ट्रक सवार कुल 3 लोग की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ये घटना देर रात 3 बजे की बताई जा रही है.
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारियों के लिए जरूरी खबर है. जहां महतारी वंदन योजना में सत्यापन और ई-केवाईसी के बाद लाभार्थियों की संख्या में कमी आई है. अभी भी 57 हजार महिलाओं ने e-KYC नहीं कराया है.
CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगा है. जहां ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल के अंतर्गत आरंगमहानदी स्टेशन और टीटलागढ़ – लखोली सेक्शन में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाना है. जिसके चलते रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर समेत चार ट्रेनों को रद्द किया गया है.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात की ठंड में इजाफा होगा, जबकि सुबह के वक्त कोहरा भी लौटेगा.
Surguja: सरगुजा जिले में टोनही प्रताड़ना का मामला सामने आया है. यहां उदयपुर इलाके में एक महिला को जादू टोना करने वाली बताकर दो महिलाओं ने ही प्रताड़ित किया और उसके साथ मारपीट की.