IT Raid In Rama Group: आईटी (इनकम टैक्स विभाग) की टीम ने रामा ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर, जगदलपुर समेत रायगढ़ में रामा ग्रुप और रामा उद्योग के ठिकानों पर छापेमारी की गई है.
CG News: कोंडागांव का मंडई मेला आज 4 मार्च से शुरू हो गया है. मंगलवार को आयोजित देव मेले में विभिन्न परगनों से श्रद्धालु अपने ईष्ट देवी-देवताओं को लेकर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पूरे मेला परिसर की परिक्रमा की. यह मेला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है.
Ambikapur: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सड़क विकास कार्यों को अपने बजट में प्राथमिकता दी है. इसके तहत सतह मजबूतीकरण (सुदृढ़ीकरण) योजना के अंतर्गत अम्बिकापुर शहर में कई प्रमुख सड़कों के 4-लेन चौड़ीकरण कार्यों को स्वीकृति दी गई है.
CG Assembly Budget Session Highlights: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही पूरी हो गई. सदन के शुरू होते ही विपक्ष ने भारत माला प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया. इसके अलावा सर्पदंश हुई मौत के नाम पर हुए घोटाले को लेकर जानकारी मांगी गई.
CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा की छठवें दिन यानी की आज सरकार की फ्लैगशिप योजना महतारी वंदन योजना की गूंज रही. विपक्ष ने आरोप लगाया कि अपात्र हितग्राहियों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है. वहीं वृद्धावस्था पेंशन के हितग्राहियों की राशि काटने पर विपक्ष ने आपत्ति जताते हुए उन्हें भी पूरी राशि देने की मांग की, जिसके लिए विभागीय मंत्री तैयार नहीं हुई. इससे नाराज होकर कांग्रेस सदस्यों ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया.
CG News: रायपुर-विशाखापटनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए भारतमाला परियोजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी. विस्तार न्यूज के सीधे मुद्दे की बात कार्यक्रम में भारत माला प्रोजेक्ट में हुए 300 करोड़ के घोटाले की खबर को प्रमुखता से दिखाया गया था.
CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ का बजट आज एक्स पर ट्रेंड में पहले स्थान पर रहा. पांच बजे तक इस संबंध में 6 हजार 196 पोस्ट किये जा चुके थे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने इस बजट का थीम ज्ञान के लिए गति रखा था.
Raipur: टाटीबंध के उदया सोसायटी सेक्टर-2 में फिर सड़क पर केक-कटिंग का वीडियो सामने आया. वीडियो में दिख रहे युवकों ने शोर मचाते हुए सड़क पर जमकर आतिशबाजी की.
Sukma Police-Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें 2 नक्सली ढेर हो गए. मारे गए नक्सलियों की पहचान ACM कैडर के नक्सलियों के रूप में हुई.
CG News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस कार्यक्रताओं पर ED की कार्रवाई को लेकर जमकर सियासत हो रही है. वहीं अब ED की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है और सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई तेज कर दी है. अब कांग्रेस 3 मार्च को ED कार्यालय का घेराव करने जा रही है.