Makhana Farming in Dhamtari: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ 'सफेद सोने' यानी मखाने की चमक भी दिखाई देगी. नगरी वनांचल की उन छोटी-छोटी डबरियों और तालाबों में अब सिर्फ पानी नहीं, मखाना लहलहाएगा.
Bilaspur: न्यायधानी बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित छोटी पार्किंग के पास शनिवार रात अनाज व्यापारी की कार से आठ लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया गया. उठाईगिरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
CG News: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में मक्के की फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया. इस मामले में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता विनायक ताम्रकार, गोलू ठाकुर और विकास विश्नोई को गिरफ्तार किया है. वहीं जोधपुर के आरोपी की तलाश जारी है.
CG News: बस्तर जिले में रंगपंचमी की पहली शाम खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मामला नगरनार थाना क्षेत्र के कलचा गांव का है, जो बस्तर सांसद का गांव है.
Raipur: होली त्योहार में इस बार शराब प्रेमियों ने खूब जाम छलकाए हैं. जहां होली पर अकेले रायपुर जिले में लोग 58 करोड़ की शराब गटक गए. ये आंकड़ा पिछले 4 दिन का है. वहीं पिछले साल की तुलना में 91 लाख रुपए से ज्यादा की शराब बिक्री हुई है.
CG News: आरंग के भलेरा सहकारी समिति में धान का वजन बढ़ाने के लिए पानी डाला गया है. समिति के कर्मचारियों द्वारा धान की बोरियों में पाइप के जरिए पानी डालकर उन्हें भिगोने का मामला उजागर हुआ है. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया. जिसके बाद कलेक्टर गौरव सिंह ने एक्शन लेते हुए जांच टीम का गठन किया है.
Bilaspur: न्यायधानी बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया. पुलिसकर्मियों मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अभी भी करीब आधा दर्जन पुलिस की पकड़ से दूर बताए जा रहे है.
Raipur: आरंग ब्लाक के भलेरा धान खरीदी केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आई हैं. जहां धान का वजन बढ़ाने के लिए समिति के कुछ कर्मचारी धान की बोरियों में पाइप से पानी डाल रहे हैं. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
CG News: बिलासपुर राज्यपाल रमेन डेका ने मुंगेली जिले के प्रसिद्ध अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया और वनांचल की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की.
CG News: गौरेला के मंगली बाजार क्षेत्र में मंगलवार की देर रात अज्ञात व्यक्ति ने BJP नेता और पेशे से वकील आशुतोष मिश्रा के घर के दरवाजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. घर में धुआं फैलने से परिवार के लोग जाग गए और पानी डालकर आग बुझाई.