CG First Tribal Museum: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में पहला ट्राइबल म्यूजियम स्थापित किया गया है, जो 43 जनजातियों की संस्कृति को प्रदर्शित करता है. यह संग्रहालय 10 एकड़ में फैला है और 3D होलोग्राफिक डिस्प्ले, डिजिटल डिस्प्ले और इंटरएक्टिव इंस्टॉलेशन के जरिए जनजातीय जीवन का सजीव अनुभव कराता है.
Coal Levy Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी घोटाले में नया खुलासा हुआ है. आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने विशेष अदालत में जो 1,500 पन्नों का दूसरा पूरक आरोप पत्र पेश किया है, उसमें बताया गया है कि कोल लेवी से जुड़ा लेन-देन कांग्रेस ‘भवन’ में किया जाता था.
CG News: राजधानी रायपुर समेत राज्यभर के करीब 15 हजार राशन दुकानदारों को पांच माह से सरकारी कमीशन नहीं मिल रहा है. इतना ही नहीं दुकानों में लगाई गई नई मशीन का सर्वर बार-बार खराब हो जाता है. इस तरह की कई शिकायतों को लेकर आज यानि 9 अक्टूबर को सभी राशन दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. रायपुर समेत कई जिलों में बीते कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. इसी बीच IMD ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव इस बार बेहद खास होगा. अबकी बार 3 दिन की जगह 5 दिनों का आयोजन होगा. इसकी शुरुआत एक नवंबर से होगी जो 5 नंबवर तक चलेगी. राज्योत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. वहीं अब राज्योत्सव को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई है.
CG News: बीजापुर जिले में बारदेला और मटवाड़ा के बीच ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं कुछ यात्रियों की मौके पर ही मौत की सूचना है.
CG News: कवर्धा जिले से दिल को झंकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई. जहां एक पिता ने अपनी मृत बेटी का जन्मदिन मनाया. अंतिम संस्कार से पहले, उन्होंने केक काटा और गुब्बारों से सजावट की. मृतिका अदिति भट्टाचार्य का उसी दिन जन्मदिन था.
Chhattisgarh: राजधानी रायपुर और बलौदाबाजार जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और हमर क्लीनिकों में 31 मई 2026 को एक्सपायरी होने वाली ओफलॉक्सासिन 200 एमजी, ऑर्निडाजोल 500 एमजी टैबलेट समेत कई दवाईंयों पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया है.
chhattisgarh crime samachar: नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (TRIPLE IT) में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के एक छात्र के लैपटॉप और मोबाइल में लगभग 1000 व्यक्तिगत फोटो और वीडियो पाए गए हैं.
CG News: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पुलिस विभाग को एक अहम झटका देते हुए उप निरीक्षक पद की पदोन्नति निरस्त करने के आदेश को अवैध और मनमाना करार दिया है. न्यायालय ने पुलिस महानिदेशक द्वारा 8 अगस्त 2022 को जारी पदोन्नति निरस्तीकरण आदेश को रद्द करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया है.