Chhattisgarh: दो महीने से फरार चल रहे महाठग शिवा साहू के ऊपर 2 करोड़ 26 लाख रूपये की ठगी करने का आरोप है. शिवा के अलावा उसके साथी झगेश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, दिनेश साहू, सूर्यकांत साहू, भागवत साहू, रमेश साहू पर भी 5-5 हजार का इनाम घोषित किया गया है.
Chhattisgarh News: नारायणपुर कांग्रेस नेता की हत्या के मामले पर सुशील आनंद ने कहा कि बेहद दुर्भाग्यजनक है, बीजेपी की सरकार बनने के बाद आपराधिक तत्वों के हौसले बढ़ गए हैं. अपराध बेलगाम हो चुके हैं, सरकार के संरक्षण में अपराध राजधानी से लेकर बस्तर तक उनकी गतिविधियां बढ़ गई है.
Chhattisgarh News: दो बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर किया है.
Chhattisgarh News: तेंदूपत्ता तुड़ाई के दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से बोड़गा गांव के लक्ष्मण ओयाम पिता मुन्ना ओयाम, उम्र लगभग 13 वर्ष और बोटी ओयाम पिता कमलू ओयाम, उम्र लगभग 11 वर्ष है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई.
Chhattisgarh News: हिर्री थाना क्षेत्र के बेलमुंडी के एक यार्ड में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जो मवेशी की तस्करी और गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त थे. इन आरोपियों की संख्या 10 है, जो दूसरे जिले और राज्यों के हैं.
CBSE Result: साहिब सिंह होरा राजधानी के कृष्णा पब्लिक स्कूल डुंडा के छात्र हैं. जिनको 97.60% अंक मिला है. वहीं रिजल्ट आने के बाद साहेब सिंह होरा और उनका पूरा परिवार इस अवसर को उत्सव की तरह मना रहा है. विस्तार न्यूज़ से बातचीत करते हुए साहेब सिंह होरा ने बताया कि वे भविष्य में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं
chhattisgarh News: रनई गांव में पांच मार्च को एक बारात में शामिल होने दिलकेश्वर साहू आया था, जहां विवाद की स्थिति बनी और कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की. इससे वह घायल हो गया और सुबह वह सड़क किनारे मिला. इसके बाद उसे अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन उसके कोमा में चले जाने से इलाज के लिए रायपुर भेजा गया. वहीं इलाज के दौरान 12 मई को उसकी मृत्यु हो गई.
Chhattisgarh News: रविवार की रात तकरीबन 12:15 बजे मृतक और पांचों आरोपी शादी स्थल से कुछ दूरी पर मिले. इस बीच विवाद खत्म करने की बात पर बहस होने लगी. बात-बात में विवाद बढ़ता गया. इस दौरान नाबालिग लड़कों ने चाकू निकालकर युवक का गला रेत दिया.
Chhattisgarh News: डिप्टी सीएम ने कहा कि भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के फैलियर मॉडल के बारे में रायबरेली की जनता को बताना पड़ेगा. गांधी-नेहरू परिवार रायबरेली की जनता के साथ कब खड़े हुए यह बताना पड़ेगा. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जनता ने घर क्यों बैठाया इसे बताना पड़ेगा.
CBSE Result: सीबीएसई के पास छात्रों को सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी. उन्होंने अपने X पर लिखा, सीबीएसई के 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित हुए हैं. यह हर्ष का विषय है कि 12वीं में 87.98 प्रतिशत परीक्षाफल रहा. सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं.