Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय ने अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है, इसमें अग्नि वीरों को सेवा के बाद विशेष आरक्षण मिलेगा. इसके तहत उन्हे छत्तीसगढ़ सरकार पुलिस आरक्षक, वन आरक्षक, जेल प्रहरी इत्यादि पदों पर प्राथमिकता के आधार पर समावेशित करने की सुविधा देगी.
Chhattisgarh News: रायपुर नगर निगम का परिसीमन हो गया है. परिसीमन के प्रारंभिक प्रकाशन में यह जानकारी सामने आई है. कि रायपुर में कुल वार्डों की संख्या 70 ही रखी गई है. लेकिन 21 वार्डों के नंबर बदल गए हैं. इसके अलावा दो वार्डो नए बनाए गए.
Chhattisgarh: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मलेरिया और डायरिया भयावह है. यही वजह है कि हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लिया है. रतनपुर इलाके में एक बैड पर तीन-तीन मरीजों को रखा गया. सभी जिलों में स्थिति खराब है. लेकिन स्वास्थ्य मंत्री फिर भी इंकार कर रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा मलेरिया से 15 लोगों की मौत हुई है, लेकिन डायरिया से मृत्यु किसी की नहीं हुई है.
Chhattisgarh: सुकमा के तोंगपाल के जैमेर की रहने वाली 24 साल की दशमी कवासी ने जगदलपुर के अस्पताल में 4 स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया दिया है. डॉक्टर ने बताया चारों बच्चे स्वस्थ्य हैं. जिनमें 2 लड़की और 2 लड़का हैं. मां-बाप ने जताई खुशी, कहा इसी का इंतजार था.
Chhattisgarh: मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कोरबा जिले के सार्वजनिक उपक्रम एवं निजी संस्थानों द्वारा भू-विस्थापित एवं परिवारों का समय-समय पर पात्रता अनुसार रोजगार उपलब्ध कराये गये हैं.
Chhattisgarh News: कोंडागांव जिले में बारिश का कहर शुरू हो गया हैं. इसमें पलारी गांव के 10 साल के बच्चे आकाश मंडावी की मौत हो गई हैं. बताया जा रहा हैं कि टॉयलेट की छत गिरने से हादसा हुआ. वहीं लगातार बारिश से तबाही मची है.
Chhattisgarh News: छतीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है, सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई. जिसमें खाद्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के सवाल पूछे जा रहे है. इसमें महतारी जतन योजना, PDS दुकान और बीमारियों को लेकर मंत्रियों से सवाल पूछे जा रहे है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सेतु निर्माण विभाग ने पुल निर्माण की धीमी गति का हवाला देकर सुकमा जिले में 5 निर्माणाधीन कार्यों को निरस्त कर दिया है, तो वहीं बीते 8 साल से जिले के अंतिम छोर पर बसे छग को उड़ीसा से जोड़ने वाले कोंटा-मोटू पुल पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहा है.
Chhattisgarh News: बीजापुर में चल रहे एक विवाद में अजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर सुरेश चंद्राकर को चुनौती दी है कि अगर उनके पास सबूत हैं कि अजय सिंह ने उनके कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की है या धमकी दी है तो सुरेश उन सबूतों को सार्वजनिक करें या फिर कलेक्टर को सौंप दें.
Chhattisgarh: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद भवन के पटल पर नर्मदा एक्सप्रेसवे की प्रस्तावना रखी जो कि अमरकंटक के कबीर चबूतरा से शुरू होकर, डिंडोरी से जबलपुर, ओबेदुल्लागंज, बुधनी, नसरुल्लागंज, संदलपुर, करनावद, इंदौर, धार, सरदारपुर और झाबुआ (मध्य प्रदेश/गुजरात सीमा) तक विस्तारित होना है.