CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक बस एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. CM विष्णु देव साय ने इस हादसे पर शोक जताया है. साथ ही मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए सहायता राशि का ऐलान किया है.
Raipur: नवा रायपुर के अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में 23 से 25 जनवरी तक तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव ‘आदि से अनादि तक’ केंद्रीय विचार के साथ आयोजित किया जा रहा है. साहित्य उत्सव की शुरूआत भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगी.
CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 19 साल पुराने दुष्कर्म के एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है. जस्टिस रजनी दुबे की एकलपीठ ने कहा कि पीड़िता का बयान विश्वसनीय नहीं है, और मेडिकल साक्ष्य भी अभियोजन के पक्ष में नहीं जाते.
विस्तार न्यूज के रिपोर्टर पुरुषोत्तम पात्र के साथ गरियाबंद के आखिरी बचे नक्सलियों में 9 कैडर हथियार सहित जंगलों से बाहर निकले. इस दौरान विस्तार न्यूज के रिपोर्टर ने सभी को तिरंगा पकड़ाकर भारत माता की जय के नारे लगवाए.
CG News: रविवार को बालोद जिले के सरदार पटेल मैदान में कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल भड़क गए. उन्होंने कह दिया कि सम्मान नहीं दे सकते तो बुलाया मत करो. वहीं इसे लेकर अब BJP विधायक अजय चंद्राकर ने चुटकी ली. उन्होंने कहा कि इज्जत मांगने से नहीं मिलती.
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट से जुड़ी यात्री सुविधाओं और विस्तार के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. टर्मिनल भवन के बाहर बनने वाले कैंटीन, टॉयलेट और यात्रियों के विश्रामगृह का काम तय समय में शुरू न होने पर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से जवाब तलब किया है.
CG News: छत्तीसगढ़ में मिड डे मील बनाने वाले 87 हजार रसोइये इस समय अनिश्चितकालिन हड़ताल पर हैं. 29 दिसंबर 2025 से रसोइया संयुक्त संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया.
CG News: रविवार को बालोद जिले के सरदार पटेल मैदान में कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल भड़क गए. उन्होंने कह दिया कि सम्मान नहीं दे सकते तो बुलाया मत करो....
Ambikapur: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम को लेकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में सरगुजा संभाग के दो अलग-अलग थाना में अपराध दर्ज किया गया. इसके बाद आकांक्षा टोप्पो का बयान भी सामने आया है.
Raipur: 23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर में तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव ‘आदि से अनादि तक’ केंद्रीय विचार के साथ आयोजित किया जा रहा है. साहित्य उत्सव की शुरूआत भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगी. इसमें देश के दिग्गज साहित्यकार शामिल होंगे.