MP-CG News Highlights: 26 फरवरी 2025 को पूरे देश में महाशिवरात्रि के पर्व की धूम रही. इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किन खबरों पर सबकी नजर रही. साथ ही राज्य की हर छोटी-बड़ी घटनाओं के लिए पढ़िए विस्तार न्यूज का MP-CG न्यूज लाइव पेज के हाइलाइट्स-
CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन कई विषयों पर अहम रहा. गृह विभाग, नगरीय प्रशासन, वन विभाग सहित खेल मंत्रालय से जुड़े सवालों पर जमकर नोंकझोंक हुई. वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में अनुपूरक बजट पेश किया, जो पारित भी हो गया.
Chhattisgarh: रायपुर कांग्रेस ऑफिस में ED की टीम ने रेड मारी है. यहां सुकमा-कोंटा में निर्मित राजीव भवन निर्माण को लेकर अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं से पूछताछ की.
CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो चुका है. इसमें विधायक धरमलाल कौशिक ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर कार्यवाही को लेकर सवाल पूछा जिसका CM विष्णु देव साय ने जवाब दिया.
CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया. सांसद भोजराज नाग के काफिले में शामिल गाड़ी ने बाईक सवार युवकों को रौंद दिया.
CG Assembly Budget Session Highlights: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो चुका है. आज मंगलवार को सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया गया. नोक-झोंक और हंगामे के साथ सदन 27 फरवरी तक लिए स्थगित कर दिया गया.
CG News: अंबिकापुर से 12 किलोमीटर दूर दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट से हवाई सेवा का दम निकलने लगा है. इस सप्ताह एक भी दिन यात्रियों को लेकर प्लेन दरिमा से उड़ान नहीं भरी है. नए सप्ताह में भी हवाई सेवा आरंभ हो सकेगी, इसे लेकर भी संशय की स्थिति है क्योंकि टिकट की बुकिंग नहीं हो रही है.
CG News: छत्तीसगढ़ के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य में बढ़ते धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और गौ हत्या के मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कठोर कानून बनाने की मांग की है.
Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दुलदुला थाने की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा है. पुलिस ने एक ट्रक से पंजाब की अंग्रेजी शराब की 790 पेटी, जिसमें 22,536 बोतलें और 7,015 लीटर शराब बरामद की है.
CG Panchayat Election Result: छत्तीसगढ़ में बीजेपी लगातार चुनाव जीत रही है, विधानसभा चुनाव फिर लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को बड़ी जीत हासिल की. फिर नगरीय निकायों में भी बीजेपी की बंपर जीत मिली. अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी सम्पन्न हो गया है.बीजेपी नगरीय निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनाव में भी बाजी मारने का दावा कर रही है.