Chhaava: मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी के जीवन पर आधारित फिल्म छावा को टैक्स फ्री कर दिया गया है.
MP-CG News Highlights: आज की तारीख 27 फरवरी 2025 और दिन गुरुवार है. आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किन खबरों पर सब की नजर रही. साथ ही राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पढ़िए विस्तार न्यूज का MP-CG न्यूज लाइव पेज के हाइलाइट्स-
Rajim Kumbh Kalp: छत्तीसगढ़ के राजिम में 12 फरवरी से माघ पूर्णिमा के दिन शुरू हुए राजिम कुंभ कल्प(Rajim Kumbh Kalp) मेला आज 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य समापन हुआ.
CG News: महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शिव की अनोखी भक्ति देखने को मिली जहां डॉग लवर्स ने शिवलिंग पर चढ़ा दूध कुत्ते को पिलाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
CG News: बिलासपुर के स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में 14 साल के नाबालिग ने पहले मोबाइल पर पॉर्न देखा. उसके बाद 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश की. जब उसने विरोध किया तो बेरहमी से हत्या कर दी.
Ambikapur: अंबिकापुर के बतौली मुख्य मार्ग पर ट्रक और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई.
CG Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स को बोनस अंक मिलने जा रहा है. इसके अलावा एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, साक्षरता कार्यक्रम के स्वयंसेवक एवं अन्य चयनित गतिविधियों में शामिल छात्रों को भी परफॉरमेंस के आधार पर बोनस नंबर दिए जाएंगे.
CG News: मंगलवार को ED की टीम ने रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में दबिश दी. इसके बाद कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई. वहीं ED के समन के बाद रायपुर में देर रात नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बंगले में कांग्रेस नेताओं की एक सीक्रेट मीटिंग हुई.
CG News: बेमेतरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में 17 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से झुलस गया.
Maha Shivratri 2025: उज्जैन के महाकालेश्वर के बाद दंतेवाड़ा में स्थित है, दक्षिण मुखीशिव लिंग बस्तर में छिंदक नागवंशी राजाओं का वर्चस्व रहा है और यह शिव उपासक थे, इसलिए पूरे बस्तर में शिव परिवार की प्रतिमाएं सर्वाधिक हैं किंतु दक्षिणमुखी शिवलिंग सिर्फ एक है.