Chhattisgarh News: बलौदा बाजार हिंसा के मामले में विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ़्तारी के बाद प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है, बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है, वहीं अब इसी को लेकर मंत्री दयालदास बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.
Chhattisgarh News: कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें ये फैसला हुआ कि सभी कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात करने जाएंगे. विधायक दल की बैठक के बाद देवेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे.
Chhattisgarh News: बलौदाबाजार मामले में विधायक देवेन्द्र यादव को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया. जिसे लेकर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है. अब इस मामले को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
Chhattisgarh: बृजमोहन अग्रवाल के रुख को लेकर जुबानी जंग भी देखने मिल रहा है. बृजमोहन अग्रवाल ने जहां कांग्रेस को सलाह दिया कि वे भाजपा के प्रत्याशी का समर्थन कर दें. वहीं पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने एक बार फिर दावा किया कि बृजमोहन अग्रवाल भीतर से कांग्रेस के साथ हैं.
Chhattisgarh News: गौ माता के नाम पर छत्तीसगढ़ में बवाल मचा हुआ है. आज कांग्रेस पार्टी के नेता ने गौ माता को सरकारी दफ्तरों में बांधने के लिए पहुंचे है, लेकिन ये तस्वीर विचलित कर देने वाली है. गौ माता को कांग्रेस के कार्यकर्ता रस्सी में बांधकर खींचते हुए दफ्तर लेकर जा रहें है.
Chhattisgarh News: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस ने नक्सलियों के नेक्सस को ध्वस्थ किया है, जिसे लेकर पूरे प्रदेश के सियासी महकमें में भूचाल आ गया है क्योंकि बीजेपी के तमाम नेता इस कार्रवाई के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल पर हमलावर नजर आ रहे हैं.
Chhattisgarh News: PCC चीफ दीपक बैज ने आज प्रेस कांफ्रेंस की. जिसमें उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस पर सरकार पर निशाना साधा है, वहीं उन्होंने संतोष पांडेय के नक्सली से संबंध वाले बयान पर भी पलटवार किया है.
Chhattisgarh News: वन नेशन वन इलेक्शन के तर्ज पर एक प्रदेश एक चुनाव की दिशा में बीजेपी बड़ा कदम उठाने जा रही है.इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार अब नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को एक साथ करने जा रही है.
Chhattisgarh News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि आज हम पांच महत्वपूर्ण विषयां पर आप सबसे बात करने उपस्थित हुए है. बिजली के दामों की बढ़ोतरी, नगरी निकायो के अध्यक्षो के वित्तीय अधिकार की वापसी, आवारा पशुओ की समस्या, 14 अगस्त को संविधान यात्रा, विश्व आदिवासी दिवस पर नवीन आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर विषय पर चर्चा करेंगे.
Chhattisgarh: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 अगस्त को पाटन SDM दफ्तर में मवेशी बांधेंगे. इस मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि सरकार अवारा मवेशियों की समस्या का निराकरण कर रही है, जहां व्यवस्था में सुधार की जरूरत होगी वह भी करेंगे. भूपेश बघेल इस विषय पर राजनीति कर रहे हैं. अपनी सरकार में तो उन्हें इस समस्या की याद नहीं आई.