CG News: बीजापुर के तोयनार थाना क्षेत्र के मोरमेड गांव में नक्सलियों ने एक मोबाइल टॉवर को आग के हवाले कर दिया. देर रात हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.
CG News: बीजापुर और सुकमा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही में 2.00 लाख रूपये के ईनामी जगरगुण्डा एरिया कमेटी पार्टी सदस्य सहित 16 माओवादी गिरफ्तार, कब्जे से विस्फोटक, प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन की प्रचार- प्रसार की सामग्री बरामद की गई है.
CG News: बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर ग्रामीण को मौत के घाट उतारा है. पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया गया है. यह मामला जांगला थाना क्षेत्र का है.
CG News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. मुठभेड़ में पुलिस पार्टी ने दो नक्सलियों को ढेर किया है. सभी जवान सुरक्षित हैं. सर्च अभियान जारी है.
CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर के दो गांवों में इस दिवाली से नए युग की शुरुआत होने जा रही है. इन दोनों ने गांवों में मोबाइल टावर लग गया है, जिससे अब ग्रामीणों को नेटवर्क की दिक्कत नहीं होगी.
CG News: बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के पतरपारा में सीआरपीएफ 199 में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने मोर्चा ड्यूटी के दौरान अपने ऊपर 4 से 5 गोली दाग कर आत्महत्या कर ली, गोली की आवाज सुनकर साथी मोर्चा में पहुंचे. जहां जवान की मौत हो गई थी.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता तिरूपति भंडारी की चाकू मारकर हत्या कर दी.
Chhattisgarh News: बीजापुर में सड़क निर्माण कार्य में लगी वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल रहे दो नक्सलियों को सुरक्षाबल के जवानों ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं.
Chhattisgarh News: बीजापुर में नक्सलियों ने बीती रात एक बार फिर से पुलिस मुखबीरी के आरोप में एक ग्रामीण की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी हैं. नक्सलियों ने शव के पास मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का एक पर्चा भी छोड़ा हैं. बीते शुक्रवार की रात गंगालुर के सावनार में भी नक्सलियों ने मुखबीरी के आरोप में दो युवकों की हत्या कर दी थी.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बीजापुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे. अपने इस दौरे में मुख्यमंत्री नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने के उद्देश्य से 228 करोड़ रुपये से अधिक राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और 35 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे.