Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में इस बार केवल 2 चरणों में ही चुनाव कराए जाएंगे. चुनाव आयोग के इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि इससे पहले विधानसभा चुनाव में कुल 8 चरणों में बंगाल मतदान हुए थे.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'राज्यों में चरणों की संख्या कम करना जरूरी था. ये फैसला इसलिए लिया गया कि सभी को सहूलियत हो. सभी के फायदे के लिए ऐसा किया गया है.'
Bengal Elections: हुमायूं कबीर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मैनें कांग्रेस, लेफ्ट, AIMIM और ISF सभी दलों को आमंत्रित किया है, भाजपा और टीएमसी को छोड़कर.
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने इस बार टॉलीवुड स्टार्स को टिकट ना देने का फैसला लिया है. इनमें टीवी और फिल्मी दोनों कलाकार शामिल हैं. पार्टी का मानना है कि फिल्मी सितारों को टिकट देने से कोई खास फायदा नहीं मिलता है.