CG News: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच विभिन्न स्तरों पर किया जा रहा है. इस आयोजन के तहत 1 से 15 नवंबर तक विकासखंड स्तर, 20 से 25 नवंबर तक जिला स्तर और 26 से 30 नवंबर के बीच संभाग स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी.
CG News: सबसे अधिक दिनों तक चलने वाले बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा का शनिवार को मावली माता की डोली विदाई के साथ समापन हुआ, सामान्यतः बस्तर का दशहरा 75 दिनों तक चलता है लेकिन इस वर्ष बस्तर दशहरा का महापर्व 77 दिनों तक मनाया गया.
CG News: देश के प्रसिद्ध भक्ति गायक हंसराज रघुवंशी बस्तर पहुंच चुके हैं जहाँ वे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सरस मेला में शामिल होंगे. जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में रात 8 बंजे से 9 बजे तक अपने भक्ति गानों का लाइव परफॉर्मेंस देंगे.
Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर राजवाड़ा परिसर स्थित मंदिर में मां दंतेश्वरी की दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.
Chhattisgarh News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे. उनके कार्यक्रम की शुरुआत जगदलपुर से होगी, जहां वे 11:40 बजे दसराहा पसरा परिसर का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद 11:55 बजे वे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे.
छत्तीसगढ़ के बस्तर में 600 सालों से चली आ रही इस परंपरागत दशहरा मेले की कई रोचक कहानियां हैं। 75 दिनों तक चलने वाले इस विश्व प्रसिद्ध दशहरा मेला में सबसे खास यह है कि यहां रावण दहन नहीं होता।
Chhattisgarh News: वनोपज संग्रहण या खेती कार्य जैसे अपनी दैनिक जीवनचर्या के बीच जंगलों के रास्ते गुजरते समय नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बमों में ब्लास्ट की अलग-अलग घटनाओं में अपना पैर गंवाकर अपाहिज की दर्दभरी जिंदगी जी रहे बस्तर के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल पर कृत्रिम पैर का संबल मिल रहा है.
Chhattisgarh News: बस्तर की लाइफ लाइन कहे जाने वाली केशकाल घाट में बीती रात एक ट्रेलर के पलट जाने से जाम लग गया, मामले की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी से लेकर आला अधिकारियों की टीम मौके पर पहुँच गई, जहाँ घंटो तक मशक्कत करनी पड़ रही थी.
Chhattisgarh News: मानसून के बाद नारायणपुर जिले और बस्तर का पहला ‘‘जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प’’ ग्राम होरादी में स्थापित किया गया है. क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के क्रियान्वयन के साथ विकास के कार्यो में भी इससे मदद मिलेगी.
Chhattisgarh News: शुक्रवार को दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया. इसमें करीब 1000 जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया. सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं.