CG News: आज बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां रायपुर-बिलासपुर मार्ग में दरचुरा के पास यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं हादसे में कई घायल हो गए हैं.
Balodabazar: बलौदाबाजार के बकुलाही गांव स्थित स्पंज आयरन प्लांट के किलन में सुबह 9:30 बजे जोरदार ब्लास्ट हुआ. ये ब्लास्ट किलन में कोयला जलाकर घुमाने के दौरान हुआ. इस हादसे में अबतक 6 लोगों की मौत हो गई है.
Chhattisgarh: CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लाक स्थित लच्छनपुर के सरकारी मिडिल स्कूल में कुत्ते द्वारा जूठा किया गया भोजन 83 विद्यार्थियों को परोसने की घटना पर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने प्रभावित छात्रों को मुआवजा देने का आदेश दिया है.
CG News: बलौदाबाजार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मुखबिरी के शक में एक युवक को चौक में बांधकर बेरहमी से पीटा गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
Balodabazar: CGPSC परीक्षा में टॉप कर डिप्टी कलेक्टर बने रविशंकर वर्मा जब अपने गांव पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं, मां ने बेटे को देखा तो खुशी से आंखें छलक आईं. इस भावुक पल का वीडियो सामने आया है.
CGPSC Result: रविशंकर वर्मा के पिता बालकृष्ण वर्मा एक किसान हैं, और उनकी मां योगेश्वरी वर्मा एक गृहणी. परिवार में सबसे छोटे रविशंकर ने अपनी शुरुआती शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में पूरी की. आठवीं तक गांव में ही पढ़ाई की और उसके बाद रायपुर के कालीबाड़ी स्कूल से 12वीं पास की, लेकिन यहां तक का सफर आसान नहीं था.
CG News: बलौदाबाजार में CBI की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. CBI ने डाक विभाग के ओवरसियर और सब डिवीजनल इंस्पेक्टर को शनिवार को 37 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.
Chhattisgarh News: बलौदाबाजार में कलेक्टर दीपक सोनी ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की है. भाटापारा से बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर अर्जूनी खमरिया के बीच में एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों को अपनी गाड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी ने प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.
Chhattisgarh News: बिटकुली गांव में जानकी शीर्षक नाम से छत्तीसगढ़ी फिल्म बना रहे हैं. इसके डायरेक्टर कौशल उपाध्याय, एक्शन स्टार दिलेश साहू और उनके साथी द्वारा शूटिंग के दौरान सतनाम गुरुद्वारा में लगे झण्डे को निकालकर फेंक दिया. गुरुद्वारा में छेड़छाड़ और तोड़फोड़ कर धार्मिक भावना आहत करने वाले लोगों के ऊपर FIR दर्ज कर गिरफ़्तारी की गई है.