Ambikapur: अंबिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत ने अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के नवागढ़ इलाके में पीलिया की बीमारी से लोगों के पीड़ित होने के मामले में बेतूका बयान दिया है.
Ambikapur: आज नेशनल हाईवे 43 पर अंबिकापुर में कुनकुरी के पास 12वीं की परीक्षा देने जा रहे दो छात्र तेज रफ्तार में हादसे का शिकार हो गए. सड़क किनारे गिरी गिट्टी से छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर सामने चल रही एक बाइक से टकराई गई. हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई
Ambikapur: अंबिकापुर नगर निगम में इन दिनों सभी वार्ड में सड़क का निर्माण तेजी से किया जा रहा है लेकिन सड़क निर्माण की क्वालिटी इतनी खराब है कि सड़क बनने के तीसरे चौथे दिन ही पूरी सड़क उखड़ जा रही है.
Ambikapur: अंबिकापुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी होम से गंभीर अपराध के मामले में बंद 15 नाबालिग रात में फरार हो गए. बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपियों को प्लेस ऑफ सेफ्टी होम में ठीक तरीके से भोजन नहीं दिया जाता है, जिसकी वजह से वे बेहद परेशान हैं.
Ambikapur: अंबिकापुर में यूरिया की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. यहां पर कृषि विभाग की जांच में इसका खुलासा हुआ है. हैरानी की बात तो यह है कि 4 साल की बच्ची के नाम पर यूरिया की बिक्री हुई है. इतना ही नहीं 95 किसानों के नाम पर कागजों में ही यूरिया बेचा गया है.
Ambikapur: विस्तार न्यूज के प्राइम शो सीधे मुद्दे की बात में दिखाए गए खबर का अंबिकापुर में बड़ा असर हुआ है. यहां पर अब जनजाति परिवार के लोगों को नाला का दूषित पानी नहीं पीना पड़ेगा. विस्तार न्यूज में सीधे मुद्दे की बात में रात 8:00 बजे 12 फरवरी को मैनपाट के गांव में किस तरीके से लोग नाला का दूषित पानी पी रहे हैं.
Ambikapur: मैनपाट में बॉक्साइट खदान के लिए 19 करोड़ रुपए मुआवजा वितरण के मामले में बड़ा घोटाला सामने आया है. यहां पर जिन लोगों की जमीन नहीं है उनके नाम पर भी मुआवजा का प्रकरण तैयार कर लिया गया था और इस पूरे मामले का खुलासा होने के बाद सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने मैनपाट के तहसीलदार ममता रात्रे और पटवारी को जिला कार्यालय में अटैच कर दिया है.
Ambikapur: सरगुजा जिले में स्थित SECL के अमेरा कोल माइंस में कोल माफियाओं के संरक्षण की वजह से पूरा गांव कोयला चोरी करने में जुट गया है. हर रोज 300 टन से अधिक कोयले की चोरी हो रही है.
Ambikapur: सरगुजा जिले में राशन घोटाला का लगातार मामला सामने आ रहा है. यहां पर लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कटिंदा में रहने वाले सैकड़ो की संख्या में गांव वालों को अभी तक चावल नहीं मिला है. 3 महीना से अधिक वक्त गुजर गया है, लेकिन गांव वालों को सरकारी राशन दुकानदार राशन नहीं दे रहा है.
Ambikapur: अंबिकापुर नगर निगम प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. अंबिकापुर शहर में स्थित राम मंदिर गली में एक व्यापारी के द्वारा सड़क में ही बोरवेल कर दिया गया, व्यापारी का कहना है कि पिछले 45 सालों से हुए जल संकट से जूझ रहे हैं, नगर निगम के द्वारा जो पानी आपूर्ति किया जाता है वह पर्याप्त नहीं होता है.