IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा, बोले-अब मैंने शराब पीना छोड़ दिया

Yuzvendra Chahal: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, इससे पहले पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेन्द्र चहल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल

Yuzvendra Chahal: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, इससे पहले पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. हाल ही में चहल ने एक यूट्यूब शो में खुलासा किया कि, उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है और उन्होंने पिछले 6 महीने से शराब नहीं पी है.

युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा

दरअसल, हाल ही में भारतीय स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एबी डिविलियर्स के यूट्यूब शो का हिस्सा बने थे. इस दौरान चहल ने अपनी निजी ज़िंदगी को बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वह अब 35 साल के हैं, और इस उम्र में फिटनेस एक बड़ी चुनौती है, जिसपर उन्होंने काफी मेहनत भी की है. डिविलियर्स के शो में स्पिन गेंदबाज ने खुलासा किया कि, उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है. 6 महीने से ज्यादा समय हो गया है और उन्होंने शराब को हाथ तक नहीं लगाया. चहल ने बताया कि उनकी उम्र 35 वर्ष हो गई है, जिससे वह ज्यादा ध्यान रख रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि वह सीनियर है ऐसे में वह अपनी टीम के लिए 150 प्रतिशत देना चाहते हैं. वह चाहतें हैं कि आईपीएल में युवा खिलाड़ी उनसे कुछ सीखे.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में एक बार फिर आमने-सामने भारत-पाक, जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

फाइनल में इस खिलाड़ी के न होने से पड़ा फर्क

डिविलियर्स के शो में भारतीय लेग स्पिनर ने स्वीकार किया की आईपीएल 2025 के फाइनल में मार्को जानसेन की गैरमौजूदगी से फर्क पड़ा था. बता दें, आईपीएल 2025 के फाइनल से पहले अफ्रीकी खिलाड़ी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तैयारियों के लिए अपने वतन लौट गए थे. आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया था, जहां खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीत लिया था. फाइनल में मिली हार को याद करते हुए चहल ने कहा कि, अगर जानसेन होते तो यह खिताब हम ही जीतते.

ज़रूर पढ़ें