क्या IPL 2026 के बाद संन्यास लेंगे MS Dhoni? इरफान पठान की भविष्यवाणी ने मचाई सनसनी
एमएस धोनी
MS Dhoni: 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होने जा रही है, जहां पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स के बीच खेला जाएगा. सीजन शुरू होने से पहले ही भारतीय पूर्व दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने धोनी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आईपीएल 2026 थाला के करियर का आखिरी सीजन हो सकता है.
क्या IPL 2026 के बाद संन्यास लेंगे MS Dhoni?
दरअसल हाल ही में जियोहॉटस्टार के एक शो पर बात करते हुए भारतीय पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एमएस धोनी के करियर पर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. पठान का कहना है कि धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स अधूरी है. यह शायद आखिरी सीजन होगा जब धोनी सीएसके की पीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे. पठान के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी आईपीएल 2026 सीजन के बाद संन्यास ले सकते हैं.
🚨 Irfan Pathan on MS Dhoni 🚨
— Yash MSdian ™️ 🦁 (@itzyash07) March 13, 2026
CSK is incomplete without MS Dhoni. This season might be the last time we see him in the yellow jersey, and it’s tough to imagine CSK and the IPL without him. pic.twitter.com/ki8jVup6l7
यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज, टॉप पर भारतीय स्टार स्पिनर
इरफान पठान ने क्या कहा?
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपनी बात को आगे बढ़ते हुए कहा कि इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य फोकस टीम को मजबूत तरीके से एकजुट करना होगा. पठान के मुताबिक एमएस धोनी की ड्रेसिंग रूम में मौजूदगी युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम साबित होगी और भविष्य की टीम तैयार करने में मदद करेगी. उन्होंने कहा कि इस बार सीएसके के स्क्वाड में संजू सैमसन भी शामिल हैं, जिन्हें धोनी के अनुभव से काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा.
पठान ने आगे कहा कि टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में और ऐसे में फ्रेंचाईजी की प्राथमिकता अगले कुछ सालों के लिए दो-तीन युवा खिलाड़ियों को तैयार करने पर होगी, ताकि टीम का भविष्य मजबूत बनाया जा सके.