Vistaar NEWS

क्या MS Dhoni छोड़ेंगे अपनी ‘7’ नंबर जर्सी? IPL 2026 से पहले वायरल पोस्ट से मची हलचल

MS Dhoni

एमएस धोनी

MS Dhoni: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि उनकी जर्सी नंबर को लेकर उठी चर्चा है. दरअसल आईपीएल 2026 से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि धोनी अपनी आइकॉनिक नंबर-7 जर्सी छोड़कर नंबर-8 में नजर आ सकते हैं.

क्या MS Dhoni छोड़ेंगे नंबर-7 जर्सी

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में सीएसके की किट पर धोनी का नाम और नंबर 8 दिख रहा है. वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि, कुछ नंबर आपके साथ रहते हैं और नंबर-7 मेरे लिए हमेशा से उनमें से एक रहा है. लेकिन आज, मैं इसे बदलकर 8 कर रहा हूं. वायरल वीडियो में नंबर-7 की जर्सी नजर आती है, लेकिन कोई उसे उतारकर वहां नंबर-8 की जर्सी टांग देता है. हालांकि, इस बदलाव को लेकर सीएसके या धोनी के ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं. हालांकि क्रिकेट एक्स्पर्ट्स ने अब इस वायरल दावे को खारिज कर दिया है. माना जा रहा है कि यह फैन द्वारा एडिटेड की गई वीडियो, फोटो हैं.

यह भी पढ़ें: KKR के 25.20 करोड़ के स्टार पर बदतमीजी का आरोप, पत्रकारों से भिड़े कैमरून ग्रीन, कोच ने मांगी माफी

रिटायर्ड हो चुकी है धोनी की जर्सी

बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2023 में धोनी के सम्मान में टीम इंडिया के लिए जर्सी नंबर-7 रिटायर्ड करने का फैसला लिया था. धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है. उनके आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने इस लीग में अब तक कुल 278 मैच खेले हैं, जिनकी 242 पारियों में उन्होंने 5439 रन बनाए हैं.

Exit mobile version