‘भाई जल्दी शादी कर लो…’, संजू सैमसन ने क्यों दी अभिषेक शर्मा को सलाह?
संजू सैमसन
Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर्स अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद एक साथ एक मंच में नजर आए, जहां संजू सैमसन ने अभिषेक की लोकप्रियता पर चुटकी लेते हुए उन्हें शादी करने के सहाल दी है. साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि कैसे टीम के बाकी खिलाड़ी उनसे जलते थे.
संजू ने क्यों दी अभिषेक को शादी की सलाह?
दरअसल हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर्स अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन इंडिया टुडे कॉनक्लेव में पहुंचे. इस दौरान संजू ने अपने ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा को लेकर दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने कहा कि अभिषेक टीम इंडिया के सुपरस्टार हैं. हम जहां भी जाते थे, टीम बस के आसपास भिड़ लग जाती थी और हर जगह सिर्फ अभिषेक-अभिषेक के नारे सुनाई देते थे. इसी के साथ उन्होंने अभिषेक को शादी करने की सलाह दे दी.
उन्होंने खुलासा किया कि अभिषेक शर्मा के शुरुआती दिनों में कई भारतीय खिलाड़ी उनसे जलते थे क्योंकि दर्शक हमेशा उन्हीं का हौसला बढ़ाते थे.“हर जगह अभिषेक ही नजर आते थे. हम सोचते थे, क्या लोग सिर्फ उन्हीं को देखते हैं? “लेकिन हां, अब वो टीम के सुपरस्टार हैं. आगे उन्होंने अभिषेक की टांग खिंचते हुए कहा कि,’अब तो शादी कर ले भाई’ ताकि टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी थोड़ी लाइम्लाइट मिले.
🚨 Sanju Samson said Indian players were jealous of Abhishek Sharma 🚨
— MuFFatLal Bohra (@arshdeep3444) March 15, 2026
🗣️ Sanju Samson revealed that during Abhishek Sharma’s early days, many Indian players used to feel jealous because the crowd always cheered for him.
“It was Abhishek everywhere. We were like, do people only… pic.twitter.com/1Mkqyj2cd5
यह भी पढ़ें: 10 साल बाद पिता बनने वाले हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव, पत्नी देविशा शेट्टी के बेबी शॉवर का वीडियो वायरल
फाइनल में चमकी अभिषेक-संजू की जोड़ी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 96 रन से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. भारत की इस जीत में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी ने अहम योगदान दिया. फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक-संजू की जोड़ी ने जमकर रन बटोरे. फाइनल मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा. वहीं, संजू सैमसन ने भी 89 रनों की तूफानी पारी खेल भारत को खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई.