कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हनियां वंशिका चड्ढा? जानें एजुकेशन से लेकर करियर तक सब कुछ
वंशिका चड्ढा
Vanshika Chaddha: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. वह आज 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से उतराखंड के हिल स्टेशन मसूरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इन सब के बीच फैंस ये जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी कौन हैं और क्या करती हैं? आइए जानते हैं…
कौन है वंशिका चड्ढा?
कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका चड्ढा पेशे से एक प्रोफेशनल महिला है और फिलहाल वह एलआईसी में काम करती हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर से पूरी की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौट आई और अपने करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया. वंशिका का नेचर काफी पर्सनल माना जाता है. वह सोशल मीडिया और पब्लिक इवेंट्स से अक्सर दूर रहती हैं. यही वजह है कि फैंस के बीच उनसे जुड़ी ज्यादा जानकारी पहले सामने नहीं आई थी.
यह भी पढ़ें: रोहित-कोहली या बुमराह नहीं… इस खिलाड़ी को मिला ‘मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, मंधाना को भी अवॉर्ड
बचपन की दोस्त है कुलदीप की मंगेतर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. दोनों कानपुर के श्याम नगर इलाके के पड़ोसी रहे हैं. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी हुई, जो समय के साथ रिश्ते में बदल गई. बता दें, दोनों ने पिछले साल 4 जून 2025 को लखनऊ में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी. अब दोनों आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
पढ़ाई और करियर
वंशिका चड्ढा ने अपनी शुराती पढ़ाई भारत में ही पूरी की और बाद में वह उच्च शिक्षा के लिए विदेश चली गई. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फाइनेंस सेक्टर में काम शुरू किया. फिलहाल वह एलआईसी में कार्यरत हैं और प्रोफेशनल लाइफ में भी अच्छा मुकान हासिल कर चुकी है.