IPL 2026 के लिए बेंगलुरू पहुंचे विराट कोहली, RCB कैंप किया जॉइन, वीडियो वायरल

Virat Kohli: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व कप्तान विराट कोहली बेंगलुरू पहुंच चुके हैं और उन्होंने आरसीबी के कैंप को जॉइन कर लिया है.
Virat Kohli

विराट कोहली

Virat Kohli: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व कप्तान विराट कोहली बेंगलुरू पहुंच चुके हैं और उन्होंने आरसीबी के कैंप को जॉइन कर लिया है. कोहली के बेंगलुरू पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

बेंगलुरू पहुंचे विराट कोहली

दरअसल विराट कोहली के बेंगलुरू पहुंचते ही सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किंग कोहली कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में कोहली ब्लू स्वेटशर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट में नजर आ रहे हैं. फैंस काफी लंबे समय से कोहली के बेंगलुरू पहुंचने का इंतजार कर रहे थे और अब वह बेंगलुरू पहुंच कर आरसीबी के खेमे से जुड़ गए हैं.

यह भी पढ़ें: क्या MS Dhoni छोड़ेंगे अपनी ‘7’ नंबर जर्सी? IPL 2026 से पहले वायरल पोस्ट से मची हलचल

फ्रेंचाईजी ने शेयर किया वीडियो

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने भी किंग कोहली के वापसी के संकेत देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, आपको उन्हें देखने की जरूरत नहीं हैं…यह जानने के लिए कि वह आ रहे हैं! कैलेंडर देखें. संकेत मिलेंगे…

किस दिन पहला मैच खेलेंगे किंग कोहली?

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जिसमें पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आरसीबी के घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें किंग कोहली खेलते नजर आएंगे.

विराट कोहली आईपीएल करियर

भारतीय दिग्गज स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने इस लीग में अब तक कुल 267 मैच खेले हैं. इन मैचों की 259 पारियों में उन्होंने 39.54 की औसत से 8661 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक देखने को मिले. खास बात यह है कि वह आईपीएल के पहले सीजन से ही आरसीबी के लिए खेल रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें