Vistaar NEWS

IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान, बोले 2-3 हजार रन मारूंगा…

vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की तैयारियों के बीच राजस्थान रॉयल्स के स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक बयान सुर्खियों में छाया हुआ है. हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि वह आईपीएल के आगामी सीजन में 2-3 हजार रन बनाना चाहते हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…

वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा?

दरअसल, हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के एक कार्यक्रम के दौरान वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि इस सीजन में उनका रन टारगेट कितना है? इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया की एक बल्लेबाज के तौर पर वह दो-तीन हजार रन तो बनाना ही चाहेंगे. वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे, क्योंकि एक सीजन में इतने रन बनाना संभव ही नहीं हैं. हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि इस सीजन उनका ध्यान व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा राजस्थान रॉयल्स को खिताब दिलाने पर होगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए मिचेल स्टार्क

आईपीएल 2025 में किया था डेब्यू

बता दें, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था. इस सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ में खरीदा था. अपने डेब्यू सीजन में ही वैभव ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित कर दिया था. इस सीजन में उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए थे. खास बात यह है कि अपने डेब्यू सीजन में ही उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया था. इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए थे.

कर सकते है ओपनिंग

आईपीएल 2026 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं. राजस्थान रॉयल्स इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगी.

Exit mobile version