35 गेंदों में शतक जड़कर भी नहीं भरा मन, अब इस दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते है वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Suryavanshi: भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. महज 14 वर्ष की आयु में उन्होंने कई तूफानी पारियां खेल क्रिकेट फैंस और एक्स्पर्ट्स को हैरान कर दिया है. आईपीएल 2025 में उन्होंने महज 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ इतिहास रच दिया था. हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि इस शतक के बाद भी वैभव का मन नहीं भरा है और अब उनका लक्ष्य इस दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ना है.
किस दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते है वैभव?
दरअसल हाल ही में बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड में वैभव सूर्यवंशी से जब पूछा गया कि वह एक ओवर में 6 छक्के मारना चाहेंगे या सबसे तेज आईपीएल शतक जड़ना चाहेंगे या क्रिस गेल के 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे? इसपर वैभव ने जवाब देते हुए कहा कि वह क्रिस गेल के 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं.
Boss Baby has his eyes set for this one! 👀
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 15, 2026
Will Vaibhav Sooryavanshi achieve this feat in the #TATAIPL 2026 ✍️👇
Watch BCCI Naman awards 👉https://t.co/8W5zMWhfvk pic.twitter.com/CZ3xnzqifF
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए कैसे बुक करें टिकट? यहां जानें पूरी डीटेल
क्या है क्रिस गेल का 175 रनों का रिकॉर्ड?
बता दें, आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेलते हुए क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उनकी इस पारी में 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे. यह आईपीएल इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा निजी स्कोर है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वैभव गेल के इस रिकॉर्ड को कब तक और कैसे तोड़ पाते हैं.
कैसा रहा आईपीएल करियर?
14 साल के वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने पिछले साल आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था. अब तक इस टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैच खेले हैं. अपने डेब्यू सीजन में ही उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. इन 7 मैचों में उन्होंने 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका हाई स्कोर 101 रन रहा.