इंडियन प्रीमियार लीग के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले मैदान के बाहर बड़ा खेल देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की बिक्री प्रक्रिया अब अंतिम चरण पर पहुंच चुकी हैं और इस रेस में अब सिर्फ दो दावेदार ही बचें हुए हैं. इससे पहले कई बड़ी कंपनियों और निवेशकों ने फ्रेंचाईजी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन अब मुकाबला बेहद सीमित हो गया है. साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने भी अपनी बिक्री प्रक्रिया शुरू कर दी है.
कौन है ये 2 दावेदार?
द इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, डियाजियो, जो आरसीबी की मौजूदा मालिक है, अब इस फ्रेंचाईजी को बेचने की प्रक्रिया में आगे बढ़ रही है. इस हाई-प्रोफाइल डील की वैल्यू करीब 2 अरब डॉलर (करीब 18488 करोड़ रुपये) आंकी जा रही है. इंडियान एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में आरसीबी को खरीदने की रेस में दो प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं. इसमें स्वीडन की दिग्गज प्राइवेट इक्विटी फार्म EQT ग्रुप का नाम मुख्य रूप से सामने आया है, सूत्रों के मुताबिक EQT की बोली 2 अरब डॉलर के आंकड़े के बेहद करीब है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले अनिल कुंबले का बड़ा बयान, संजू सैमसन को उपकप्तान बनाने की उठाई मांग
RR ने शुरू की बिक्री प्रक्रिया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बिकने की खबरों के बीच अब आईपीएल फ्रेंचाईजी राजस्थान रॉयल्स ने भी अपनी बिक्री प्रक्रिया शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कई पार्टियों ने आरआर को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य बिरला ग्रुप राजस्थान रॉयल को खरीदने के लिए प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में फ्रेंचाईजी सिर्फ मेजॉरिटी स्टेक बेचने वाली थी, लेकिन अब वह इसे पूरी तरह बेचना चाहते है. बता दें, राजस्थान रॉयल्स को खरीदने में रुचि रखने वाली कंपनियों ने 1.1 अरब डॉलर से लेकर 1.25 अरब डॉलर तक देने का ऑफर रखा है.
