Team India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल 2026 में व्यस्त होने वाले हैं. हालांकि इस टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद भारतीय टीम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते नजर आएगी. दरअसल इसी साल जून में टीम इंडिया को आयरलैंड का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. दोनों देशों के बीच यह सीरीज भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले खेली जाएगी.
आयरलैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज से पहले जून के महीने में आयरलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया की यह पहली टी20 सीरीज होगी, ऐसे में सभी की नजर इसी पर टिकी रहेंगी.
India Tour Ireland Confirmed 🏏
— MK Sharma ✍️ (@EmediaManoj) March 20, 2026
Indian men's team set for 2 white-ball matches in Ireland – late June
Big news for summer cricket schedule.#TeamIndia #IrelandTour #CricketUpdate #CricketNews #CricketAlert #INDvsIRE #IREvsIND pic.twitter.com/E8PGjzS2Wd
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले काव्या मारन की बढ़ी टेंशन, कमिंस के बाद एक और खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर
ग्राहम वेस्ट ने की आधिकारिक पुष्टि
आयरलैंड क्रिकेट के हाई परफॉर्मेंस निदेशक ग्राहम वेस्ट ने भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली सीरीज की आधिकारिक पुष्टि की. उन्होंने यह जानकारी उस समय साझा की, जब पॉल स्टर्लिंग के टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी छोड़ने के फैसले का भी ऐलान किया गया. वहीं भारतीय टीम का व्यस्त कार्यक्रम जारी है भारत 20 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज की मेजबानी कर रहा है.
इंग्लैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
अफगानिस्तान की मेजबानी करने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी. टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.
बता दें, भारतीय टीम ने बीते कुछ सालों में आयरलैंड दौरे पर कुल 3 टी20 सीरीज खेली हैं और तीनों बार भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को उन्हीं के घर में धूल चटाई हैं.
