Vistaar NEWS

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर ICC ने खोला खजाना, टीम इंडिया की झोली में आए 27.48 करोड़, जानें कितना लगेगा टैक्स

Team India

टीम इंडिया

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. यह जीत भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम को आईसीसी की ओर से एक बड़ी प्राइज मनी भी मिली है. हालांकि भारत को इस प्राइज एमाउंट से टैक्स भरना होगा. आइए जानते है भारत को कितना देना होगा टैक्स?

भारत की झोली में 27.48 करोड़

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी ने 13.5 मिलियन डॉलर के रिकॉर्ड प्राइज पूल की घोषणा की थी. भारतीय करेंसी में यह रकम 120 करोड़ रुपये हो जाती है. टीम इंडिया की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत के बाद उन्हें चैंपियन के तौर पर 3 मिलियन डॉलर मिले, जो भारतीय करेंसी में लगभग 27.48 करोड़ होते हैं.

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्या का बड़ा ऐलान, बताया क्या है भारत का अगला मिशन

कितना देना होगा टैक्स?

भारतीय टैक्स कानून के तहत प्रतियोगिताओं से प्राप्त होने वाली प्राइज मनी को दूसरे सोर्स से इनकम की कैटेगरी में शामिल किया जाता है. इसी वजह से, इस तरह की रकम पर एक फ्लैट रेट टैक्स लागू होता है. इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 115BB के अनुसार, ऐसी प्रतियोगिताओं से अर्जित ये पर 30 % का फ्लैट टैक्स लगता है.

बेसिक 30% फ्लैट टैक्स के अलावा, प्राइज मनी पर सर्चार्ज और 4% हेल्थ एवं एजुकेशन सेस जैसे एक्स्ट्रा चार्ज भी लागू होते हैं। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और उच्च आय वाले खिलाड़ियों के लिए ये अतिरिक्त चार्ज उनकी आय के ब्रैकेट के आधार पर लागू होते हैं, जिससे कुल प्रभावी टैक्स दर लगभग 31.02% से 38% तक बढ़ सकती है.

पेमेंट से पहले काटा जाता है TDS

ज्यादातर मामलों में पेमेंट करने वाली संस्था जैसे कि बीसीसीआई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को प्राइज मनी देने से पहले ही 30% टैक्स डिडक्टेड ऐट सोर्स काट लेती है. इस बाद खियालड़ियों को बची हुई रकम दी जाती है.

Exit mobile version