Vistaar NEWS

History होगी रिपीट! T20 वर्ल्ड कप फाइनल में आज टीम इंडिया की न्यूजीलैंड से भिड़ंत, तीसरे खिताब पर होगी नजरें

T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026

T20 World Cup 2026: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. जिसमें टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से है. फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का ‘History Repeat, History Defeat’ वाला बयान एक बार फिर सुर्खियों पर है. रोहित शर्मा ने यह बात वर्ल्ड कप की शुरुआत में ही कही थी. अब देखना यह होगा कि क्या फिर History Repeat और History Defeat होगी.

क्या बोले थे रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा ने यह लाइन (History Repeat, History Defeat) एक पॉडकास्ट के दौरान कही थी. इसके बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रमोशनल वीडियो में भी कही थी. उन्होंने कहा कि क्रिकेट में इतिहास बहुत कुछ कहता है, लेकिन मैदान पर हमेशा नया इतिहास बनता है. इस बार टीम इंडिया सिर्फ इतिहास से दोहराने के लिए नहीं, बल्कि इतिहास को हराने के लिए मैदान पर उतरेगी.

‘History Repeat, History Defeat’ का मतलब?

रोहित शर्मा के अनुसार, History Repeat यानी वर्ल्ड कप की जीत को दोहराना. भारत ने इससे पहले साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था. अगर 2026 का खिताब अपने नाम करेगा, तो पिछला टाइटल डिफेंड करेगा और लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनेगा. वहीं History Defeat का मतलब है पुराने रिकॉर्ड को तोड़ना. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक कोई ऐसी टीम नहीं रही है, जो डिफेंडिंग बनकर अगला टाइटल नहीं जीत सकी है. लेकिन इस बार भारत यह रिकॉर्ड तोड़ सकता है.

ये भी पढ़ेंः नीतीश के बेटे निशांत कुमार आज ज्वाइन करेंगे JDU, बन सकते हैं डिप्टी सीएम

क्यों चर्चा में आया यह बयान?

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. टीम जब फाइनल में पहुंची, उसी दौरान से रोहित शर्मा का यह बयान पूरे सोशल मीडिया पर छा गया. क्रिकेट प्रेमी ‘History Repeat, History Defeat’ को लेकर रील्स, मीम्स और तरह-तरह की पोस्ट बना रहे हैं. अगर भारत यह फाइनल मुकाबला जीतता है, तो रोहित शर्मा का बयान भी क्रिकेट इतिहास की कहानी बन जाएगा.

Exit mobile version