Vistaar NEWS

T20 WC 2026 Final: फाइनल से पहले अहमदाबाद में होटल किराया 400% तक बढ़ा, फ्लाइट टिकट भी बहुत महंगा

T20 WC 2026 Final

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल

T20 WC 2026 Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले अहमदाबाद में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाना है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में फैंस शहर पहुंच रहे हैं. फाइनल मुकाबले के चलते अहमदाबाद के होटलों और फ्लाइट की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है.

अहमदाबाद के होटलों का किराया 400% बढ़ा

रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद के होटलों के किराए में 300 से 400 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है. जो कमरे सामान्य रूप से 5 से 20 हजार तक में मिल जाते थे, वे अब 15 से 50 हजार रुपये तक में बुक हो रहे हैं.उम्मीद की जा रही है कि फाइनल के दिन शहर के 80 प्रतिशत कमरे भर जाएंगे.

यह भी पढ़ें: History होगी रिपीट! T20 वर्ल्ड कप फाइनल में आज टीम इंडिया की न्यूजीलैंड से भिड़ंत, तीसरे खिताब पर होगी नजरें

फ्लाइट के टिकट भी बढ़ें

होटलों के साथ-साथ अहमदाबाद आने वाली फ्लाइट्स के किराए भी काफी बढ़ गए हैं. आमतौर से मुंबई से अहमदाबाद की टिकट 3 से 4 हजार तक में मिल जाती थी, लेकिन अब इनकी कीमत 15 से 17 हजार तक पहुंच गई है. वहीं, दिल्ली से अहमदाबाद का टिकट 14 हजार का हो गया है. इसके अलावा बेंगलुरू से अहमदाबाद जाने के लिए फैंस को 13 हजार तक देने होंगे. क्रिकेट प्रेमियों के क्रेज को देखते हुए दिल्ली से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाना है, यही वजह है कि होटल, पर्यटक कारोबारियों को जबरदस्त इजाफा हो रहा है. शहर के चारों ओर क्रिकेट का माहौल है, जहां हजारों की संख्या में फैंस इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए पहुंचनेगे.

Exit mobile version