10 साल बाद पिता बनने वाले हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव, पत्नी देविशा शेट्टी के बेबी शॉवर का वीडियो वायरल

Suryakumar Yadav: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव जल्द ही पिता बनने वाले हैं. शादी के करीब 10 साल बाद उनके घर किलकारी गूंजने वाली है.
Suryakumar yadav

सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी जल्द ही माता-पिता बनने वाले है. इस खुशखबरी के बीच हाल ही में देविशा शेट्टी के बेबी शॉवर का एक वीडियो सोशल तेजी से वायरल हो रहा है.

10 साल बाद पिता बनने वाले है सूर्या

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव जल्द ही पिता बनने वाले हैं. शादी के करीब 10 साल बाद उनके घर किलकारी गूंजने वाली है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खबर आई थी कि सूर्यकुमार यादव की पत्नी प्रेग्नेंट हैं, लेकिन अब बेबी शॉवर की वीडियो सामने आने से इस बात की पुष्टि हो गई है. सूर्या के घर जल्द ही नन्हें मेहमान की एंट्री होने वाली है.

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या ने खरीदी 12 करोड़ की Ferari, गर्लफ्रेंड माहिका संग लॉन्ग ड्राइव पर निकले, वीडियो हुआ वायरल

बेबी शॉवर का वीडियो वायरल

बेबी शॉवर के वायरल वीडियो में सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी परिवार और करीबी दोस्तों के साथ इस खास मौके को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में सूर्या अपनी पत्नी का हाथ पकड़ कर हॉल में एंट्री करते नजर आ रहे हैं. बेबी शॉवर समारोह को पारंपरिक अंदाज में मनाया गया, जहां देविशा पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं, सूर्यकुमार यादव भी इस खास पल में बेहद खुश नजर आए.

7 जुलाई 2016 में की थी शादी

बता दें, सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी 7 जुलाई 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे. अब शादी के करीब 10 साल बाद दोनों माता-पिता बनने वाले हैं. सूर्या ने जब देविशा से शादी की तब वह सिर्फ आईपीएल में खेलते नजर आते थे. शादी के करीब 5 साल बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. अब उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है.

ज़रूर पढ़ें