IPL 2026 में नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी SRH! जानें प्लेइंग 11 में किन खिलाड़ियों को मौका

SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस इन दिनों पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि वह आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं.
SRH

सनराइजर्स हैदराबाद

SRH: आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी सीजन के लिए हैदराबाद की टीम अपना कप्तान बदल सकती है और नए कप्तान के साथ मैदान में उतर सकती है.

कौन होगा SRH का कप्तान?

दरअसल, सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस इन दिनों पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि वह आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं. कमिंस की गैरमौजूदगी में भारतीय स्टार बल्लेबाज ईशान किशन या अभिषेक शर्मा टीम की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं. ईशान किशन के पास घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव है. ऐसे में वह कप्तानी के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में कैसी होगी RCB की प्लेइंग 11, किन 4 विदेशी खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?

अभिषेक-हेड करेंगे ओपनिंग!

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे खतरनाक बल्लेबाज ओपनर की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो पॉवप्ले में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं. ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी मिडिल ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूती दे सकते हैं.

ऑल राउंडर के रूप में इन खिलाड़ियों को मौका

आगामी सीजन में हैदराबाद की प्लेइंग 11 में ऑलराउंडर की भूमिका में नीतीश कुमार रेड्डी और लियाम लिविंगस्टोन नजर आ सकते हैं, जो बल्ले के साथ गेंद से भी अपना योगदान दे सकते हैं. साथ ही क्लासेन और लिविंगस्टोन फिनिशर की भूमिका निभाते हुए मैच का रुख बदल सकते हैं.

गेंदबाजी विभाग में अगर कमिंस उपलब्ध रहते हैं, तो वह आक्रमण की अगुवाई करेंगे। उनके अलावा हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जैसे अनुभवी गेंदबाज टीम को मजबूती देंगे.

IPL 2026 में SRH की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा और हर्ष दुबे.

ज़रूर पढ़ें