Vistaar NEWS

IPL 2026 से पहले काव्या मारन की बढ़ी टेंशन, कमिंस के बाद एक और खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

Jack Edwards

जैक एडवर्ड्स

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले काव्या मारन की फ्रेंचाईजी सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. बता दें, टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस अपनी चोट के कारण शुरुआती कुछ मुकाबले मिस करने वाले हैं और अब टीम के स्टार ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स भी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

डेब्यू से पहले से बाहर हुआ खिलाड़ी

दरअसल, आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को 3 करोड़ में खरीदा था. यह उनका पहला आईपीएल सीजन होने वाला था. लेकिन पैर की गंभीर चोट के कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. खास बात यह है कि ऑक्शन में खरीदे गए 25 साल के जैक एडवर्ड्स इकलौते विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ी थे, जिसपर फ्रेंचाईजी ने इतना भरोसा जताया था.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में इन 20 खिलाड़ियों पर होगी सिलेक्टर्स की नजर, तय होगी 2027 वर्ल्ड कप की टीम!

कुछ ऐसा रहा टी20 करियर

25 वर्षीय जैक एडवर्ड्स के टी20 करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक इस फॉर्मैट में 77 घरेलू टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 853 रन बनए हैं. इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 52 विकेट अपने नाम किए हैं. उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखकर माना जा रहा था कि वह हैदराबाद के लिए एक संतुलित ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते थे.

BBL में किया कमाल

ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले युवा ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स ने बिग बैश लीग 2025-26 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. इस टूर्नामेंट में 25 वर्षीय इस गेंदबाज ने सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए गेंद और बल्ले दोनों से ही अहम योगदान दिया था, जहां उन्होंने 13 मैचों में 19 विकेट लिए थे और 133 रन भी बनाए थे.

बीबीएल फाइनल के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. हालांकि इस दौरान वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे.

Exit mobile version