Sourav Ganguly: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी कोचिंग में टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई है. उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने दो आईसीसी ट्रॉफी जीती है. हालांकि इन उपलब्धियों के बावजूद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि गंभीर की असली परीक्षा अभी बाकी है.
सौरव गांगुली ने क्या कहा?
दरअसल हाल ही में भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा कि गौतम गंभीर एक अच्छे कोच है, लेकिन उनकी असली परीक्षा साल 2027 में होगी. गांगुली के मुताबिक वनडे वर्ल्ड कप 2027 गंभीर के लिए सबसे बड़ा इम्तिहान साबित हो सकता है, क्योंकि यह टूर्नामेंट चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खेला जाएगा.
🚨 SOURAV GANGULY WARNS GAUTAM GAMBHIR FOR 2027 WORLD CUP 🚨
— Kiara (@crickiara) March 14, 2026
Sourav Ganguly – Gautam Gambhir real test in white ball is going to be in South Africa in 2027 , Where conditions will be different
— Gambhir must improve the team's performance on bouncy pitches away from home, as… pic.twitter.com/e9RLnpxSm8
उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका की मुश्किल पिचों और हालात में टीम को संभालना किसी भी कोच के लिए बड़ी चुनौती होती है. बता दें कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बॉब्वे और नामीबिया के संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है, जो गंभीर के करियर का अहम पड़ाव होगा.
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मां के दरबार में पहुंचे अभिषेक शर्मा, माथा टेककर वैष्णो देवी का लिया आशीर्वाद
गांगुली ने गंभीर को दी चेतावनी
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि सफेद गेंद क्रिकेट में गौतम गंभीर की असली परीक्षा 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में होगी. साउथ अफ्रीका की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होंगी, लेकिन मुझे भरोसा है कि टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी.
बता दें कि भारत ने आखिरी बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 जीता था. वहीं 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में 2027 वर्ल्ड कप गंभीर के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है.
टेस्ट क्रिकेट में सुधार की जरूरत
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दादा ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम को गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है और पिच को लेकर ज्यादा सोचने से बचना चाहिए. उन्होंने बताया कि घरेलू मैचों में टर्निंग पिच जरूरी नहीं हैं. अच्छे विकेट अच्छे परिणाम दे सकते हैं. आगे उन्होंने कहा कि गंभीर एक बहुत अच्छे कोच है.
