Women’s ODI Ranking: आईसीसी ने मंगलवार को महिलाओं की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग वाली लिस्ट जारी कर दी हैं. इस लिस्ट के अनुसार भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना टॉप पर बनी हुई हैं. इस लिस्ट में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 8 वें पायदान पर शामिल हैं. आईसीसी की टॉप 10 की सूची में केवल 2 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय सीरीज में भारत की 0-3 से शिकस्त के बाद जेमिमा रोड्रिग्स एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसक गई हैं.
न्यूजीलैंड की कई खिलाड़ियों को इस रैंकिंग में फायदा
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की कई सफेद गेंद की खिलाड़ियों को इस रैंकिंग में फायदा हुआ है. इस समय न्यूजीलैंड की महिला टीम शानदार फॉम में हैं. उन्होंने स्वदेश में तीन मैच की वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे पर 2-0 की विजयी बढ़त बना ली है और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि नई कप्तान मेली केर बल्ले और गेंद दोनों से अगुआई कर रही हैं. केर ने सीरीज के शुरुआती मैच में चार विकेट लिए और फिर डुनेडिन में दूसरे मैच में शानदार सात विकेट लेकर इसे और बेहतर किया. वह महिलाओं के वनडे मैच में सात या उससे अधिक विकेट लेने वाली कुल सातवीं खिलाड़ी बनीं.
ब्रुक हैलीडे आठ पायदान ऊपर 11वें स्थान पर
इसी शानदार प्रदर्शन के बदौलत वनडे गेंदबाजों की सूची में पांच पायदान ऊपर चढ़कर 11 स्थान पर पहुंच गई हैं. यह 25 साल की प्रतिभावान खिलाड़ी ऑलराउंडर की सूची में भी एक पायदान के फायदे से पांचवें नंबर पर है. न्यूजीलैंड की ब्रुक हैलीडे (आठ पायदान ऊपर 11वें स्थान पर) और मैडी ग्रीन (चार पायदान ऊपर 22वें स्थान पर) ने भी बल्लेबाजों की सूची में छलांग लगाई है. वेस्टइंडीज की श्रीलंका के खिलाफ स्वदेश में तीन मैच की सीरीज में बाएं हाथ की बल्लेबाज हसिनी परेरा ने सेंट जॉर्ज में तीसरे और आखिरी मैच में नाबाद अर्धशतक लगाकर श्रीलंका को टी20 सीरीज जिताने में मदद की इसी के कारण वह 15 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 28वें पायदान पर हैं.
ये भी पढ़ें: कौन हैं वंशिका? जिनके साथ कुलदीप यादव लेंगे 7 फेरे, T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद करेंगे नई पारी की शुरूआत
