BCCI Naman Award 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने प्रतिष्ठित बीसीसीआई नमन अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा कर दी है. इस बार टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है, जबकि स्मृति मंधाना को बेस्ट वीमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिलेगा. दिलचस्प बात यह है कि इस बार बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड की लिस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कोई व्यक्तिगत पुरुस्कार नहीं मिला है.
शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल पिछले कुछ समय से टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माने जा रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में लगातार रन बनाए और कई मैचों में टीम को अहम जीत दिलाई. गिल ने पिछले साल खेले गए 9 टेस्ट मैचों में 983 रन बनाए थे. वह पिछले साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसी दौरान उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 754 रन बनाए थे. इसके अलावा उन्होंने 11 वनडे मैचों में 490 रन बनाए थे. इस बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का सम्मान दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: PSL छोड़ IPL से जुड़े ब्लेसिंग मुजारबानी तो PCB को लगी मिर्ची, लीगल एक्शन की दी धमकी
मंधाना ने बिखेरा जलवा
वहीं, स्मृति मंधाना की बात करें तो उनका प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा है. यह लगातार दूसरा साल होगा जब मंधाना को बेस्ट वीमेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया जाएगा. वह अपने क्रिकेट करियर में कुल पांचवीं बार इस यह पुरुस्कार हासिल करेंगी.
द्रविड को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड को बीसीसीआई, ‘कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करेगा. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज पूर्व कप्तान मिताली राज को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.
