Shivam Dube: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके परिवार वाले भी जश्न के रंग में नजर आए हैं. इसी बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे की मुस्लिम वाइफ अंजुम खान की एक इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने दुबे पर खुलकर प्यार लुटाया है.
दुबे की वाइफ ने यूं लुटाया प्यार
दरअसल, भारतीय स्टार ऑलराउंडर अंजुम खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की. उन्होंने भारत के खिताब जीतने के पहले कुछ स्टोरी लगाई थी, जिसमें दुबे नजर आ रहे थे. अंजुम ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, “माशाअल्लाह, अल्हमदुलिल्लाह, नसरुमिनल्लाह वा फथुन करीब…”, जिसका मतलब होता है कि जीत के करीब.
Shivam Dube's Muslim wife Anjum Khan's Instagram story ❤ pic.twitter.com/4QdBQ45jsS
— Abdullah. (@Abdullahh_56) March 8, 2026
यह भी पढ़ें: खिताबी मुकाबले में अर्शदीप ने मिचेल को क्यों मारी थी गेंद? खुद बताया सच
पहले भी कर चुकी हैं ऐसा
बता दें, यह कोई पहला मौका नहीं हैं, जब दुबे की पत्नी अंजुम खान ने उनके लिए इस तरह की स्टोरी पोस्ट की हो. वो पहले भी कई मौकों पर पति शिवम दुबे के लिए इस तरह की स्टोरी शेयर कर चुकी हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कई मौकों पर देखा गया है कि अंजुम ने दुबे के लिए इस तरह की चीजें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिवम दुबे का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26 रन की अहम पारी खेली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दुबे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. या यूं कह ले की इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने टीमें इंडिया के लिए ‘साइलेंट’ मैच विनर की भूमिका निभाई. टूर्नामेंट के 8 मैचों में उन्होंने 235 रन बनाए और 5 विकेट झटके.
