पैपराजी को देखकर चौंके शिवम दुबे, बोले- ‘मेरी बीवी आ रही है…’, कैंडिड रिएक्शन वायरल

Shivam Dube: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक मजेदार वीडियो है.
Shivam Dube

शिवम दुबे

Shivam Dube: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक मजेदार वीडियो है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी उन्हें देखकर वीडियो बनाने लगते हैं. कैमरों को अचानक देखकर दुबे थोड़ा चौंक जाते हैं और मुस्कुराते हुए कैंडिड रिएक्शन देते हैं. उनका यह मजेदार रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया.

शिवम दुबे का कैंडिड रिएक्शन वायरल

दरअसल, हाल ही में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे एक बिल्डिंग के बाहर खड़े थे, तभी पैपराजी उन्हें देखकर उनका वीडियो बनाने लगे. अचानक पैपराजी को देखर दुबे थोड़ा चौंक गए और मुस्कुराते हुए उनसे पूछने लगे की आप लोग यहां कैसे? फिर पैपराजी ने टी20 वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन की तारीफ की और वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इसके बाद दुबे हंसते हुए कहते है कि, मेरी बीवी आ रही है, उसके साथ वीडियो बना लेना. बातचीत तब और भी मजेदार हो गई जब उन्होंने मजाक-मजाक में पैपराजी को वीडियो डिलीट करने को कहा. अब दुबे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खासा पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘अब क्या ट्रॉफी चुराकर घर ले जाओगे?’, बांग्लादेश से हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के कामरान अकमल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिवम दुबे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले गए 9 मैचों में 235 रन बनाए. फाइनल में दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 8 गेंदों 26 रन की तेज पारी खेल भारत की जीत में अहम योगदान दिया.

ज़रूर पढ़ें