IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 को एक टी20 लीग नहीं, बल्कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए बड़ा मंच बना दिया है. टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और उनकी चयन समिति इस सीजन में कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास नजर रखेंगे.
IPL 2026 में 20 खिलाड़ियों पर होगी सिलेक्टर्स की नजर
सूत्रों के मुताबिक, आईपीएल 2026 के लिए चयन समिति ने 20 ऐसे खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली है, जो 2027 वनडे वर्ल्ड कप की रेस में शामिल होंगे. आईपीएल के आगामी सीजन के दौरान इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और मैच परिस्थितियों में उनके फैसलों का आकलन किया जाएगा. बता दें, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति में आरपी सिंह, एसएस दास, अजय रात्रा और प्रज्ञान ओझा का नाम शामिल है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान, बोले 2-3 हजार रन मारूंगा…
क्या है BCCI की प्लानिंग?
आईपीएल 2026 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बॉर्ड की प्लानिंग है कि हर सिलेक्टर अपने-अपने इलाके में होने वाले मैचों को स्टेडियम में जाकर लाइव देखेंगे, जबकि बाकी अन्य मुकाबलों पर टीवी और डाटा एनलिटिक्स के जरिए नजर रखी जाएगी. बोर्ड की कोशिश है कि हर हफ्ते कम से कम 5 मैचों का डिटेल्ड में फीडबैक तैयार किया जाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए चयन प्रक्रिया केवल आंकड़ों तक ही सीमित नहीं होगी, बल्कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और मैच परिस्थितियों में उनके फैसलों को भी ध्यान में रखा जाएगा.
इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
आईपीएल 2026 में सिलेक्टर्स तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, और प्रसिद्ध कृष्ण समेत स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पर खास नजर रखेगी, क्योंकि ये सभी खिलाड़ी वनडे टीम के कोर ग्रुप का हिस्सा है. ऐसे में इन खिलाड़ियों के फॉर्म और फिटनेस पर खास ध्यान दिया जाएगा.
