IPL 2026 में कैसी होगी RCB की प्लेइंग 11, किन 4 विदेशी खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?

RCB: आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अब आईपीएल 2026 में अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरने जा रही है.
RCB

आरसीबी

RCB: आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अब आईपीएल 2026 में अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरने जा रही है. टीम मैनेजमेंट इस बार बड़े बदलावों की बजाय अपने कोर खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकती है. आईपीएल 2026 में टीम संतुलित प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है. इसी कड़ी में आइए जानते है आगामी सीजन में कैसी हो सकती है आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11…

विराट-साल्ट करेंगे ओपन

आईपीएल 2026 में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की संभावित प्लेइंग 11 की बात करें तो भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और फिल साल्ट ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में कप्तान रजत पाटीदार, देवदत्त पाडिक्कल और जितेश शर्मा टीम को मजबूती देंगे. वहीं फिनिशर की भूमिका में टिम डेविड अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में कैसी होगी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11, रोहित के साथ कौन करेगा ओपन?

ऑलराउंडर की भूमिका में इन खिलाड़ियों को मौका

ऑलराउंडर के तौर पर रोमारियो शेफर्ड और कुणाल पंड्या टीम का संतुलन बनाते नजर आ सकते हैं. वहीं, गेंदबाजी विभाग में भुवनेश्वर कुमार,जोश हेज़लवुड और यश दयाल अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं.

रजत पाटीदार होंगे कप्तान!

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी एक बार फिर रजत पाटीदार करते नजर आ सकते हैं. पिछले सीजन में उन्होंने अपनी कप्तानी में पहली बार आरसीबी को चैंपियन बनाया था. ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी सीजन में पाटीदार एक बार फिर टीम की कमान संभाल सकते हैं.

किन 4 विदेशी खिलाड़ियों को मौका?

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की प्लेइंग 11 में चार विदेशी खिलाड़ियों के रूप में फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और जोश हेज़लवुड को मौका मिल सकता है. ये चारों खिलाड़ी टीम को बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंड प्रदर्शन में संतुलन देते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि यही चारों विदेशी खिलाड़ी पूरे सीजन आरसीबी की प्लेइंग 11 का हिस्सा बने रह सकते है.

IPL 2026 में RCB की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पाडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल

इम्पैक्ट प्लेयर- वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा

ज़रूर पढ़ें