Vistaar NEWS

अधर में PSL 2026 का फ्यूचर! ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान जाने पर लगाया ‘बैन’

PSL 2026

पाकिस्तान सुपर लीग 2026

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही लीग पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं. दरअसल पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब क्रिकेट के मैदान पर भी दिखने लगा है. काबुल में हुए भीषण हवाई हमले के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए हैं और दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई है. इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों और नागरिकों को पाकिस्तान यात्रा से बचने की सलाह दी है.

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान न जाने की क्यों दी सलाह?

दरअसल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव का असर अब पाकिस्तान सुपर लीग में भी पड़ता नजर आ रहा है.16 मार्च को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर हवाई हमला किया था, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. पाकिस्तान पर आरोप है कि उन्होंने अफगानिस्तान के एक अस्पताल को निशाना बनाया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति पैदा हो गई. मौजूदा हालातों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान की यात्रा न करने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कौन है सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी? जानें क्यों चर्चा का विषय बना 30 साल का उम्र अंतर

PSL में पड़ सकता है असल

बता दें, पाकिस्तान सुपर लीग में इस बार ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आने वाले हैं, जिसमें स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं. इसके अलावा इस लीग में कई कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ ऑस्ट्रेलिया के नागरिक हैं. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया सरकार की चेतावनी के बाद यह लोग क्या फैसला लेते हैं.

अफगानिस्तान ने दी चेतवानी

16 मार्च को पाकिस्तानी एयरफोर्स द्वारा किए गए हमले के बाद अफगानी सरकार गुस्से में है और उसने जवाबी कार्यवाई करने का ऐलान कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में विदेशी खिलाड़ियों को निशाना बनाया जा सकता है. ऐसे में पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबलों पर भी खतरा मंडरा रहा है.

Exit mobile version