PSL छोड़ IPL से जुड़े ब्लेसिंग मुजारबानी तो PCB को लगी मिर्ची, लीगल एक्शन की दी धमकी
ब्लेसिंग मुजारबानी
Blessing Muzarabani: आईपीएल 2026 के आगाज में दो हफ्ते का समय बचा हुआ है और इससे पहले एक बड़ा विवाद सामने आ गया है. जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर आईपीएल में खेलने का फैसला किया है. उनके इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बौखला गया है और उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है.
PSL छोड़ IPL खेलेंगे ब्लेसिंग मुजारबानी
दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए मुजारबानी को अपनी टीम में शामिल किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक केकेआर ने मुजारबानी को मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है. इसके बाद मुजारबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया. बता दें, जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने PSL के अगले सीजन के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ कान्ट्रैक्ट साइन किया था. लेकिन अब आईपीएल में चुने जाने के बाद उन्होंने यह डील तोड़ दी है.
🚨 MUZARABANI SAYS GOODBYE TO PSL. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 13, 2026
– Blessing Muzarabani has withdrawn from PSL and joined KKR in the IPL. pic.twitter.com/73EUbl3Lje
PSL फ्रेंचाईजी के साथ था कॉन्ट्रैक्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुजारबानी ने पहले ही पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था. उन्हें वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसफ के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था. हालांकि उन्होंने अब यह कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है और अब वह आईपीएल 2026 में केकेआर की ओर से जलवा बिखेरते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल की इंस्टाग्राम फोटो पर मचा बवाल, टी20 वर्ल्ड कप जश्न की तस्वीर से गायब दिखे संजू सैमसन
लीगल एक्शन लेगा PCB!
जियोसुपर की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ब्लेसिंग मुजारबानी के खिलाफ जल्द लीगल एक्शन ले सकता है. क्योंकि उन्होंने PSL फ्रेंचाइजी के साथ किए गए अनुबंध का उल्लंघन किया है.
शानदार फॉर्म में ब्लेसिंग मुजारबानी
29 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी वह जबरदस्त फॉर्म में नजर आए थे. इस टूर्नामेंट के कुल 6 मैचों में उन्होंने 13 विकेट लिए थे. वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट चौथे स्थान पर है. उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए केकेआर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है.